फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी ने मचाया तांडव: महावत को कई बार पटका, पुलिस ने बंद किया दो किमी तक का रास्ता; रामलीला के लिए आया था

Sun, 18 Oct 2026 11:58 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला के लिए आजमगढ़ से लाया गया हाथी बेकाबू हो गया। उसने महावत को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में महावत की मौत हो गई। पुलिस ने बैरिकेडिंग कर आवागमन रोक दिया। समाचार लिखे जाने तक हाथी को नियंत्रित नहीं किया जा सका था।
विज्ञापन
हाथी ने मचाया उत्पात, दहशत में इधर-उधर भागे लोग। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के रामनगर स्थित पंचवटी मैदान में रविवार को रामलीला में शामिल होने आया एक हाथी अचानक बेकाबू हो गया। हाथी ने अपने महावत को पटककर गंभीर रूप से घायल कर दिया। हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। घायल महावत को लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनजर पंचवटी मैदान और आसपास के क्षेत्र में आवागमन रोक दिया।

विज्ञापन




सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एहतियातन बैरिकेडिंग कर लोगों की आवाजाही बंद करा दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों और रामलीला देखने पहुंचे श्रद्धालुओं को पंचवटी मैदान से दूर रहने की हिदायत दी। हाथी के अचानक बेकाबू होने से आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। पुलिस लगातार लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्र में नहीं जाने की अपील करती रही।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

आसपास के क्षेत्र में मची अफरातफरी

इसी रास्ते पर हाथी ने मचाया था तांडव। - फोटो : संवाद
बताया जाता है कि बेकाबू हुआ हाथी रामलीला में शामिल होने के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। इस हाथी पर बैठकर काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के पुत्र रामलीला देखते हैं। रविवार को अचानक हाथी के बेकाबू होने से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महावत को पटकने के बाद हाथी को नियंत्रित करना चुनौती बन गया।

हादसे के बाद हाथी को काबू में करने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाथी नियंत्रण में नहीं आ सका था। उसकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए और लोगों को घटनास्थल के आसपास जुटने से रोका। हाथी के बेकाबू रहने के कारण किसी अन्य व्यक्ति के चोटिल होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।

घटना के चलते पंचवटी मैदान और आसपास के क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित रखना और हाथी को नियंत्रित करने के प्रयासों के दौरान किसी अन्य हादसे को रोकना रही। प्रशासन की ओर से लोगों को पुलिस के निर्देशों का पालन करने और मौके से दूर रहने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें