इसी रास्ते पर हाथी ने मचाया था तांडव।
- फोटो : संवाद
बताया जाता है कि बेकाबू हुआ हाथी रामलीला में शामिल होने के लिए आजमगढ़ से लाया गया था। इस हाथी पर बैठकर काशीराज परिवार के डॉ. अनंत नारायण सिंह के पुत्र रामलीला देखते हैं। रविवार को अचानक हाथी के बेकाबू होने से आयोजन स्थल पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। महावत को पटकने के बाद हाथी को नियंत्रित करना चुनौती बन गया।
हादसे के बाद हाथी को काबू में करने के प्रयास शुरू किए गए, लेकिन समाचार लिखे जाने तक हाथी नियंत्रण में नहीं आ सका था। उसकी गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने एहतियाती कदम उठाए और लोगों को घटनास्थल के आसपास जुटने से रोका। हाथी के बेकाबू रहने के कारण किसी अन्य व्यक्ति के चोटिल होने की आशंका को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई।
घटना के चलते पंचवटी मैदान और आसपास के क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल बना रहा। पुलिस की प्राथमिकता लोगों को सुरक्षित रखना और हाथी को नियंत्रित करने के प्रयासों के दौरान किसी अन्य हादसे को रोकना रही। प्रशासन की ओर से लोगों को पुलिस के निर्देशों का पालन करने और मौके से दूर रहने की अपील की गई।