फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: रमना चौकी प्रभारी निलंबित, पुलिस लाइन में तैनात सिपाही पर भी गिरी गाज, जानें क्यों हुई कार्रवाई

Sat, 28 Jan 2023 10:27 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी के लंका थाने की रमना चौकी के इंचार्ज और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को शनिवार को निलंबित कर दिया गया।  
विज्ञापन
- फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी के लंका थाने की रमना चौकी के इंचार्ज और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही को शनिवार को निलंबित कर दिया गया।  एडीसीपी काशी जोन राजेश पांडेय ने बताया कि प्रतिबंधित मांगुर मछली की खरीद-बिक्री के संबंध में चौकी इंचार्ज रमना अमित राय द्वारा रुपये मांगने की शिकायत मिली थी। प्रथम दृष्टया दोष उजागर होने पर चौकी इंचार्ज  को निलंबित कर जांच शुरू कराई गई है। इस प्रकरण में रमना चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। जिनका भी दोष उजागर होगा उन सभी के खिलाफ कार्रवाई होगी।

विज्ञापन


इधर, हरसोस गांव के समीप चार पहिया वाहन सवार लोग एक चालक को पीटकर ट्रक लेकर भाग निकले थे। प्रकरण में एसीपी अंजनी कुमार राय की जांच रिपोर्ट के आधार पर डीसीपी गोमती जोन विक्रांत वीर ने पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गौरी शंकर को निलंबित कर दिया।

सिपाही ने पार्टनरशिप खरीदा ट्रक

जंसा थाना के गद्दोपुर तेंदुई गांव निवासी बृजभूषण सरोज और पुलिस लाइन में तैनात सिपाही गौरी शंकर ने पार्टनरशिप में कुछ महीने पहले एक ट्रक खरीदा था। ट्रक के चालक का काम बृजभूषण कर रहा था। कुछ दिनों के बाद दोनों के बीच लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि बीते मंगलवार को सिपाही गौरी शंकर ने अपने साथियों के साथ पटना से वापस लौट रहे ट्रक को पंचक्रोशी मार्ग पर रोककर ड्राइवर की पिटाई की। इसके बाद सभी ट्रक को लेकर भाग गए। ट्रक ड्राइवर ने 112 नंबर पर कॉल कर लूट की सूचना दी।

घटना की सूचना पर पुलिस ने वाहन को कब्जे में लेकर सुनील कुमार यादव को पकड़ा था। जांच में मामला आपसी लेनदेन के विवाद का निकला। घटना में जंसा थाने की पुलिस ने ड्राइवर पक्ष के छह लोगों का शांतिभंग के आरोप में चालान किया था।

घर से कॉलेज के लिए निकला छात्र लापता

 बजरंग नगर, दौलतपुर निवासी छात्र बीते 24 जनवरी को घर से कॉलेज के लिए निकला तो वापस नहीं लौटा। काफी खोजबीन के बाद भी उसका पता नहीं लगा तो परिजनों ने शनिवार को लालपुर पांडेयपुर थाने में उसके अपहरण का मुकदमा दर्ज कराया है।

चंदौली जिले के बलुआ के मूल निवासी अजय कुमार त्रिपाठी बजरंग नगर, दौलतपुर में मकान बनवा कर रहते हैं। अजय ने पुलिस को बताया कि उनका बेटा विंध्य प्रताप त्रिपाठी उर्फ गुलशन (17) बीते 24 जनवरी की सुबह लहुराबीर स्थित क्वींस कॉलेज के लिए घर से निकला था। उसके बाद वह वापस घर नहीं आया।
विज्ञापन

शादी से लौट रही बस को रुकवा कर युवक को पीटा, की तोड़फोड़

 ओम नगर कॉलोनी में एक बस को रोककर एक युवक की पिटाई और तोड़फोड़ की गई। प्रकरण को लेकर लालपुर पांडेयपुर थाने में अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
गाजीपुर जिले के खानपुर थाना के नायकडीह निवासी अचल सिंह ने बताया कि बीते 26 जनवरी की देर रात उसके गांव की लड़की की शादी ओम नगर कॉलोनी स्थित एक पैलेस में थी।

शादी के बाद गांव के लोगों के साथ बस से वापस जाने के लिए वह निकला। पैलेस से लगभग 100 मीटर की दूरी पर पहुंचते ही वहां पहले से खड़े 10 से 12 लोगों ने बस को रुकवाया। बस के रुकते ही उन सभी ने उसका नाम पूछा और उसे पीटने लगे। इसके अलावा सभी ने बस में तोड़फोड़ भी की। 112 नंबर पर फोन करने पर पुलिस आई तो सभी भाग निकले। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें