फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरितमानस परिवार को जोड़ने की कुंजी : बालक दास

विज्ञापन
जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी मंदिर परिसर में कथा करते पातालपुरी महंत बालक दास। संवाद - फोटो : रामेश्वर दास
विज्ञापन
अखिल भारतीय सनातन न्यास की ओर से जैतपुरा में आयोजित संगीतमय रामकथा के नौवें दिन मंगलवार को समापन हुआ। पातालपुरी पीठाधीश्वर संत बालक दास ने रामचरितमानस को परिवार को एकजुट रखने की कुंजी बताया। उन्होंने कहा कि सत्य के मार्ग पर चलने से ही विजय प्राप्त होती है। उन्होंने ने लंकेश के उदाहरण का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि परिवार में एकजुटता और धर्म से विमुख होने के कारण ही उसकी दुर्गति हुई। कहा कि रामचरितमानस त्याग, तपस्या और बलिदान देने के लिए सदैव लोक हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। राम राज्याभिषेक के अवसर पर प्रभु राम, मां जानकी और अंजनी नंदन की झांकी प्रस्तुत की गई। वक्ता वेद प्रकाश मिश्र ने भी विचार रखे। उन्होंने कहा कि यदि आप अपने घर में सदैव एकजुटता बनाए रखना चाहते हैं, तो रोज रामायण अवश्य पढ़ें। रामकथा के समापन पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों को सम्मानित किया गया। सनातन न्यास के अध्यक्ष अजय जायसवाल ने बताया कि बुधवार की शाम मां बागेश्वरी देवी में भंडारा होगा। व्यास पीठ की आरती किशोर सेठ, रविशंकर सिंह, विष्णु गुप्ता, अजय जायसवाल ने उतारी। संचालन प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें