फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामचरितमानस विवाद: सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किलें बढ़ीं, अदालत ने मंजूर की निगरानी याचिका

Wed, 08 Nov 2023 09:53 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

प्रभारी जिला जज सुभाष चंद्र तिवारी की अदालत ने मामले में दाखिल निगरानी याचिका मंजूर कर ली। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 11 दिसंबर तय कर दी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को नोटिस जारी करने का आदेश भी पारित किया है।
विज्ञापन
सपा एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामचरित मानस पर विवादास्पद टिप्पणी मामले में सपा नेता और एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य की मुश्किल बढ़ गई है। प्रभारी जिला जज सुभाष चंद्र तिवारी की अदालत ने मामले में दाखिल निगरानी याचिका मंजूर कर ली। साथ ही सुनवाई की अगली तिथि 11 दिसंबर तय कर दी। सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य को नोटिस जारी करने का आदेश भी पारित किया है।

अधिवक्ता अशोक कुमार की तरफ से दाखिल निगरानी याचिका में कहा गया कि स्वामी प्रसाद मौर्य की टिप्पणी से देश-विदेश के असंख्य हिंदुओं की आस्था को ठेस पहुंची है। टिप्पणी से लोगों के बीच जाति ,धर्म और भेदभाव उत्पन्न कर अराजकता को बढ़ाया है। आपसी सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास किया, जो क्षम्य नही है। अदालत ने याचिका को मंजूर कर ली और सुनवाई की अगली तिथि तय कर दी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें