फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: अंचल कमेटी में रामाश्रय बने अध्यक्ष, संजय उपाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
भारतीय स्टेट बैंक अनुसूचित जाति/जनजाति कर्मचारी कल्याण संघ अंचल जिला कमेटी का त्रिवार्षिक (2025-28) गठन और चुनाव रविवार को हुआ। नवगठित अंचल कमेटी में रामाश्रय राम को अध्यक्ष, संजय कुमार को उपाध्यक्ष, अरुण कुमार को उप महामंत्री और अजीत कुमार व राहुल कुमार को सहायक महामंत्री की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त सात क्षेत्रीय सचिवों और पांच कार्यकारिणी सदस्यों का भी चयन किया गया है। नई कार्यकारिणी जनवरी 2026 से प्रभावी होगी। मंडल पर्यवेक्षक संतोष अंबेडकर की निगरानी में मुख्य चुनाव अधिकारी आरएन प्रसाद और सहायक चुनाव अधिकारी सतीश सोनकर और अंगद राम ने संपूर्ण निर्वाचन प्रक्रिया संपन्न कराई। सभी जिलों ने पहले अपने-अपने जिला कमेटी का गठन किया और तत्पश्चात अंचल कमेटी का चुनाव संपन्न हुआ। इस दौरान संगठन के संरक्षक सुरेश चंद, रामनारायण ने भी अपने विचार रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें