आजमगढ़ संसदीय सीट से मैं कई बार सांसद रहा। मुझे सुरक्षा नहीं दी जा रही है और वहीं सत्ताधारी दल के ऐसे लोगों को सुरक्षा मुहैया करा दी जा रही है जो कभी प्रधानी भी नहीं लड़े हैं। उन्होंने कहा कि वाराणसी के बदमाश गिरधारी विश्वकर्मा से उन्हें बड़ा खतरा है।
इसके अलावा कुछ पंडित व क्षत्रिय जाति के बदमाश भी हैं। हम चाहते हैं कि सरकार हमें सुरक्षा दें। लेकिन शासन प्रशासन कुछ नहीं कर रहा है। यदि मेरे ऊपर हमला होता है तो निश्चित तौर पर जिला प्रशासन व प्रदेश की सरकार जिम्मेदार होगी।
आजमगढ़ एसपी त्रिवेणी सिंह ने बताया कि पूर्व सांसद को सुरक्षा की कोई जरूरत नहीं है। हमारे खुफिया विभाग व इंटेलिजेंस के रिकार्ड के अनुसार पूर्व सांसद की जान को कोई खतरा नहीं है। वहीं हमने इनके परिवार को 18 लाइसेंसी असहले दिए हुए हैं। कुछ प्राइवेट एजेंसियों के सुरक्षा कर्मी भी इनके साथ हैं। इसके बाद भी यदि इन्हें अपने जान का खतरा है तो हमसे आकर मिलें, जरूरी होने पर सुरक्षा मुहैया कराएंगे।