फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan 2026: चांद के दीदार के साथ दुआओं की बारिश और रहमतों का महीना शुरू, बाजार हुए गुलजार

Thu, 19 Feb 2026 05:35 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi News: चांद के दीदार के साथ दुआओं की बारिश और रहमतों का महीना शुरू हो गया। लोग बाजारों में सहरी और इफ्तार की सामग्री की खरीदारी करते दिखने लगे। 
विज्ञापन
मस्जिद तरावीह की नमाज अदा करते नमाजी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चांद की तस्दीक होते ही मुकद्दस रमजान महीना शुरू हो गया। मोमिन खुशी में झूम उठे। चांद के दीदार की खुशी में एक दूसरे को मुबारकबाद दी। बुधवार देर शाम मुस्लिम बहुल इलाकों में चहल पहल बढ़ गई। लोग बाजारों में सहरी और इफ्तार की सामग्री की खरीदारी करते दिखे। अर्दली बाजार, रेवड़ी तालाब, दालमंडी, नई सड़क, मदनपुरा, लोहता, सरैयां आदि इलाकों में रौनक दिखी। मस्जिदों, खानकाहों, घरों ने तरावीह की नमाज शुरू हो गई। रोजेदार बृहस्पतिवार को पहला रोजा रखेंगे।

विज्ञापन


मगरिब की नमाज के बाद लोगों में चांद देखने की उत्सुकता बढ़ गई। चांद देखने के बाद लोगों ने एक दूसरे को मुबारकबाद दी। नई सड़क स्थित लंगड़े हाफिज मस्जिद में इज्तेमाई रुय्यते हेलाल कमेटी ने बैठक के बाद चांद की तस्दीक की। ऐलान किया कि पहला रोजा बृहस्पतिवार को होगा।

उधर, रेवड़ी तालाब की कमेटी ने भी चांद की तस्दीक की। लंगड़े हाफिज मस्जिद, ज्ञानवापी मस्जिद, बीबी रजिया मस्जिद, नदेसर मस्जिद, धरहरा मस्जिद सहित अन्य इलाके की मस्जिदों में इशां की नमाज के साथ ही तरावीह की नमाज शुरू हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मुफ्ती-ए-बनारस अब्दुल बातिन नोमानी ने मोमिनों को रमजान की मुबारकबाद दी। उन्होंने कहा कि अल्लाह की इबादत का महीना रमजान में हर कोई खूब इबादत करे। रोजे के साथ कुरआन की तिलावत करें और नमाज, तरावीह जरूर पढ़ें। चांद कमेटी की बैठक में मौलाना जकीउल्लाह कादरी, मुफ्ती अब्दुल कासिम नोमानी, हारून रशिद नक्शबंदी, अब्दुल्ला नासिर कासीमी, मोहम्मद यूनुस मदनी, जियाउर रहमान कादरी, अब्दुल मतीन मदनी, मोहम्मद अशरफ एडवोकेट आदि उलेमा मौजूद रहे। उधर, शिया समुदाय ने भी रमजान उल मुबारक का इस्तेकबाल किया। उन्होंने शहर की 32 मस्जिदों में इमाम बारगाह में दरगाहों में मजलिस और दुआख्वानी की।

तीन से 27 दिनों तक पढ़ी जाएगी तरावीह
शहर के विभिन्न इलाकों में बुधवार को ही शुरू हो गई। कहीं तीन तो कहीं 27 दिनों की तरावीह शुरू हुई। हाफिज ए कुरान तरावीह की तिलावत शुरू कराई। रमजान भर इशा की नमाज के बाद तरावीह होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें