फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ramadan: रमजान का नौवां रोजा हुआ मुकम्मल..., बाजारों में आई रौनक और इफ्तार की बहार; जानें खास

Mon, 10 Mar 2025 11:20 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

रमजान को लेकर इबादतगाहों में अकीदतमंदों का हुजूम उमड़ रहा है। वहीं, बनारस के प्रमुख बाजारों में चहल-पहल काफी बढ़ गई है। कपड़ों के साथ खान-पान की चीजें खरीदी जा रही हैं।
विज्ञापन
लाट सरैयां में जुमे की नमाज अदा करते अकीदतमंद। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Ramadan 2025: पाक माह रमजान अपने मुकद्दस सफर में आगे बढ़ रहा है और नौवें रोजे के साथ ही ईद की रौनक शहर के बाजारों में दिखाई देने लगी है। इबादत, इफ्तार और सहरी के इस माहौल में मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में खास चहल-पहल देखने को मिल रही है।

विज्ञापन


सुबह से पीलीकोठी, कटेहर, आजाद पार्क, जैतपुरा, दोषीपुरा, अलईपुरा, जलालीपुरा, सरैया, वित्तपुरा, कोयलाबाजार, चौहट्टा लाल खां इलाके में शाम तक मस्जिदों में तिलावत-ए-कुरान की गूंज सुनाई दे रही है, तो रात में तरावीह की नमाज में बड़ी तादाद में रोजेदार शरीक हो रहे हैं। रमजान सिर्फ रोजा रखने और इबादत करने का महीना ही नहीं, बल्कि यह सब्र, तकवा और खुदा की रहमतों को महसूस करने का भी वक्त होता है।

विज्ञापन

बाजारों में इफ्तार की बहार, खाने-पीने की दुकानों पर भीड़
शहर के मुस्लिम बाहुल्य इलाकों में बाजार रमजान की रौनक से गुलजार हैं। हर तरफ इफ्तार के लिए दूधफेनी, सेवईं, ताजा फल, गोलगप्पे, समोसे, खजूर और शरबत की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ देखी जा सकती है। दुकानदारों का कहना है कि रमजान का दूसरा अशरा शुरू होते ही खरीदारी में तेजी आ गई है। लोगों की प्राथमिकता सिर्फ इफ्तार का सामान ही नहीं बल्कि सहरी के लिए दूध, ड्राई फ्रूट्स और ब्रेड की भी काफी मांग देखी जा रही है।

ईद की तैयारियों में जुटे लोग, कपड़ों की दुकानों पर भीड़
रमजान का नौवां रोजा मुकम्मल होने के साथ ही ईद की तैयारियां जोरों पर हैं। खासकर कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ उमड़ रही है। कुर्ता-पायजामा, टोपी, और इत्र की बिक्री में तेजी आई है। रोजेदार छोटे बच्चों के लिए भी रंग-बिरंगे कपड़े खरीदे रहे हैं। 

महिलाएं खासतौर पर चूड़ी, मेहंदी और खूबसूरत ज्वेलरी की खरीदारी में व्यस्त हैं। पीलीकोठी के कपड़ा व्यापारी कैसर अंसारी ने बताया कि इस बार ईद पर लोग पेस्टल या ज्वेल टोन में कॉटन, लिनन या जॉर्जेट कपड़ों की खरीदारी कर रहे हैं। कुर्ता-पायजामा की मांग सबसे ज्यादा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें