फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Mandir: रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या की तरह सजेगी काशी, घर घर जाएंगी 55 हजार टोलियां

Sun, 31 Dec 2023 09:03 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे पहले ही काशी में जश्न मनाने की तैयारी है। आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों ने जो रणनीति बनाई है, उसके मुताबिक 22 जनवरी को जिले के हर मंदिर में पूजा होगी।
विज्ञापन
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले काशी सजाई और संवारी जाएगी। इसका खाका तैयार कर लिया गया है। सजावट में रामनगरी की झलक देखने को मिलेगी। चौक-चौराहों की सजावट का सिलसिला जल्द ही शुरू होगा।

अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी। इससे पहले ही काशी में जश्न मनाने की तैयारी है। आरएसएस और उसके अनुषांगिक संगठनों ने जो रणनीति बनाई है, उसके मुताबिक 22 जनवरी को जिले के हर मंदिर में पूजा होगी। सुंदरकांड का पाठ कराया जाएगा। इसी तरह 27 जनवरी को भगवान श्रीराम के नाम पर संगीतांजलि का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम काशी प्रांत के हर जिले में होगा। इस दिन जिले में राम नाम की गूंज रहेगी। आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश ने बताया कि 500 वर्षों के बाद रामलला गर्भगृह में विराजमान होंगे। यह अवसर खुशी का है। इससे हर परिवार को जोड़ा जाएगा। 55 हजार टोलियां गांव, मोहल्ले और कस्बों में जाएंगी। हर परिवार को जश्न मनाने का न्योता दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें