फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Railway: यात्रियों का छलका दर्द, कोच में पानी नहीं व गंदगी के बीच कर रहे सफर;ट्वीट करने को मजबूर यात्री

Sun, 31 Dec 2023 08:37 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट में कोच एस-3 में बनारस से नई दिल्ली तक सफर करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने डीआरएम को ट्वीट किया कि कोच में पानी नहीं है। टायलेट और कोच में गंदगी फैली हुई है। वाश बेसिन और टायलेट में पानी नहीं होने के चलते बच्चे और महिला यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
ट्रेन - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोहरे के चलते 10 से 15 घंटे की देरी से स्टेशन पर पहुंच रही ट्रेनों के यात्रियों का दर्द भी झलक रहा है। कोच में पानी की कमी और शौचालय में गंदगी के बीच यात्री सफर करने को मजबूर हैं। जागरूक यात्री एक्स पर शिकायत दर्ज करा रहे हैं। रेल मंत्रालय, महाप्रबंधक और संबंधित डीआरएम से कई बार शिकायत के बाद अगले स्टेशनों पर समस्या का निदान हो रहा है। बनारस-नई दिल्ली सुपरफास्ट में कोच एस-3 में बनारस से नई दिल्ली तक सफर करने वाले आदित्य श्रीवास्तव ने डीआरएम को ट्वीट किया कि कोच में पानी नहीं है। टायलेट और कोच में गंदगी फैली हुई है। वाश बेसिन और टायलेट में पानी नहीं होने के चलते बच्चे और महिला यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद प्रयागराज के आगे पानी भरा गया और गंदगी साफ की गई। 15160 सारनाथ एक्सप्रेस के बी-7 में दुर्ग तक की यात्रा करने वाले प्रिंस कुमार सिंह ने एक्स पर शिकायत किया कि ट्रेन पहले से ही विलंबित चल रही है। वहीं, कोच में साफ-सफाई का अभाव है। कोच अटेंडेंट भी नहीं है।

अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस समेत 11 ट्रेनें गुजरी देरी से

कैंट स्टेशन से अहमदाबाद-गोरखपुर एक्सप्रेस 7.35 घंटे, जयनगर स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस 7.20 घंटे व एलटीटी-जयनगर पवन एक्सप्रेस 6.30 घंटे की देरी से पहुंची। वहीं, मरुधर एक्सप्रेस 5.25 घंटे, पंजाब मेल 4.40 घंटे, एलटीटी-गोरखपुर एक्सप्रेस 4.20 घंटे, गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस 3.40 घंटे, साबरमती एक्सप्रेस 3.30 घंटे से चलीं। उधर, बनारस स्टेशन पर ग्वालियर से आने वाली बुंदेलखंड एक्सप्रेस 4.40 घंटे, नई दिल्ली-बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 3.50 घंटे व शिवगंगा एक्सप्रेस 2.10 घंटे लेट पहुंचीं।

16 घंटे की देरी से पहुंचा एयर इंडिया का विमान, आठ निरस्त

बाबतपुर। दृश्यता कम होने के चलते एयरपोर्ट पर शनिवार को आठ विमान निरस्त और चार विमान देरी से पहुंचे। एयर इंडिया एक्सप्रेस का विमान 16 घंटे की देरी से एयरपोर्ट पहुंचा। यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। विमानों के निरस्त और विलंबित होने के चलते विमानन कंपनियों के काउंटर पर यात्रियों ने आक्रोश जताया। एयरपोर्ट अधिकारियों ने बताया कि अकासा एयरलाइंस का विमान क्यूपी 1421 बंगलूरू-वाराणसी 1 घंटे, इंडिगो मुंबई का विमान 6ई 695 और इंडिगो दिल्ली का विमान 6ई 632 50-50 मिनट, स्पाइसजेट एसजी 322 हैदराबाद से अपने निर्धारित समय अपराह्न 3.20 बजे आने वाला विमान 5 घंटे 40 मिनट की देरी से रात 9.10 बजे पहुंचा। जबकि 6ई 6044 चेन्नई से वाराणसी, 6ई 7739 लखनऊ से वाराणसी, 6ई 6502 कोलकाता-वाराणसी, 6ई 6683 हैदराबाद-वाराणसी, 6ई 499 बंगलूरु-वाराणसी, 6ई 6236 दिल्ली-वाराणसी, 6ई 5292 मुंबई-वाराणसी और इंडिगो 6ई 7971 भुवनेश्वर-वाराणसी विमान निरस्त रहे।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें