फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिख बीडीओ के पद प्रतियोगी परीक्षा से ही भरने की मांग की

Fri, 08 May 2020 07:53 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
यूपीएसएसएससी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
खंड विकास अधिकारी के 336 पदों को प्रतिनियुक्ति से भरे जाने की कवायद को लेकर नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। पत्र में उन्होंने कहा है कि ये पद राजपत्रित अधिकारी का है। इसे गुपचुप तरीके से भरने से प्रदेश के प्रतियोगी छात्रों का हक मारा जाएगा। इस प्रक्रिया में आरक्षण के नियमों का पालन भी नहीं हो पाएगा। यह सरकार की साजिश है।
विज्ञापन


आरक्षित वर्ग के लोगों को आरक्षण के लाभ से वंचित करने का सरकार की ओर से रचा जा रहा कुचक्र है। पत्र में कहा गया है कि लॉकडाउन और कोरोना महामारी के कारण अभी प्रदेश के प्रतियोगी छात्र मुखर नहीं हो रहे हैं, लेकिन भविष्य में इसका जोरदार विरोध अवश्य होगा। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस पद को प्रतियोगी परीक्षा के द्वारा ही भरे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें