फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा बंधन खासः राखियों के संसार में इठला रहा भाई बहन का प्यार

Fri, 04 Aug 2017 02:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
rakhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बचपन की सुनहरी यादों की मुस्कान है राखी, भाई-बहन की खुशियों की मिठास है राखी...। रक्षाबंधन पर भाई-बहन के इसी प्यार, खुशी और दुलार के बंधन की डोर को राखियां मजबूत करती हैं। अब जब रिश्ता इतना अनमोल है तो बहनों ने अनमोल राखियों की तलाश भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रक्षाबंधन पर्व के लिए पूरा बाजार चमकीली सजीली राखियों से सज गया हैं। इस बार भाई की कलाई पर नेह के डोर के तौर पर कुंदन, मौली, ब्रेसलेट सरीखी राखियां बहनों की पहली पसंद बनी हुई हैं। इस बार ऑक्सीडाइज्ड मेटल की राखियां नई हैं।

मौली के धागों में ऑक्सीडाइज्ड मेटल से बने स्वस्तिक, गणेश जी, रुद्राक्ष की राखियां खास हैं। बड़ी राखियों की बजाया अब फैंसी और डिजाइनर राखियां खास तौर से पसंद की जा रही हैं जिसमें स्टोन, मोती, एडी, क्रिस्टल से लेकर गोटा पट्टी, मोरपंख की डिजाइनर राखियां खास हैं।
विज्ञापन


इस बार बाजार में रुद्राक्ष की राखियां खास तौर से छाई हुई हैं। मौली के धागों में कहीं एक रुद्राक्ष तो कहीं ढेर सारे छोटे-छोटे रुद्राक्ष की राखियां काफी पसंद की जा रही हैं। अपने वीर को बांधने के लिए वीरा की राखियां भी इस बार खास हैं।  

भैया और भाभी के लिए राखी और लुंबा का सेट

राखी की खरीदारी हो गई तेज - फोटो : अमर उजाला
रक्षाबंधन पर भैया की कलाई पर जहां राखियां सजती हैं, वहीं मारवाड़ी और राजस्थानियों में भाभियों को लुंबा बांधने की परंपरा है। बनारस में भी ये परंपरा तेजी से बढ़ रही है। ऐसे में बाजार में राखियों के साथ डिजाइनर लुंबा भी खास है।

कुंदन, मोती, एडी, रुद्राक्ष के डिजाइनर लुंबे अब तो बनारस में भी बनाए जाने लगे हैं। हालांकि इसे राजस्थान से भी मंगाया जाता है। बाजार में भाई और भाभी के लिए राखी और लुंबा का सेट भी खास तौर से मिल रहा है।

दूर रहने वाले भैया भाभी को भेजने के लिए बहनें ये सेट खरीद रही हैं। राखी और लुंबा का ये सेट 150 रुपये से लेकर 500 रुपये तक है। 

बच्चों के लिए कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां

राखी की खरीदारी हो गई तेज - फोटो : अमर उजाला
बाजार में बच्चों को लुभाने के लिए खास तौर से कार्टून कैरेक्टर वाली राखियां आई हुई हैं। छोटा भीम, मोटू पतलू, डोरेमॉन, बेनटेन से लेकर एंग्री बर्ड, टेडी और बाल गणेशा की राखियां बहनें अपने छोटे भाइयों के लिए खरीद रही हैं।

ये राखियां 15 रुपये से लेकर 100 रुपये तक के बीच की हैं। 

भाई को बुरी नजर से बचाएगी एविल आई चार्म राखियां

राखी की खरीदारी हो गई तेज - फोटो : अमर उजाला
भाई को बुरी नजर से बचाने के लिए इस बार एविल आई राखी भी खास है। मान्यता है कि इसे पहनने से भाई बुरी नजरों से बचे रहेंगे। इस राखी में लगी नीली मोती न सिर्फ बुरी नजर से बचाती है बल्कि भाई के लिए गुड लक चार्म भी होती है। इसकी कीमत 129 रुपये है।

इसी तरह यहां गोल्ड प्लेटेड एडी की प्रीमियम राखी का सेट भी खास है। इसकी कीमत 799 रुपये है। यहां कार्ड वाली राखियां भी हैं। इसके अलावा रोरी, चंदन, चावल, मिश्री की मिठास से घुली डिजाइनर राखी की थालियां भी हैं। 

बाहुबली की राखी भी है खास

राखी की खरीदारी हो गई तेज - फोटो : अमर उजाला
इस रक्षाबंधन बाहुबली की राखियां भी खास हैं। बाहुबली की इन राखियों में किसी में रुद्राक्ष की मोती के साथ एडी से बाहुबली लिखा हुआ तो किसी में प्रभास तो किसी में प्रभास और अनुष्का दोनों की ही फोटो है।

ये राखियां खास तौर से बच्चों के लिए पसंद की जा रही है। हालांकि आनलाइन ये राखियां ज्यादा पसंद की जा रही हैं। आनलाइन राखियों में कई ऑफर भी चल रहे हैं। 

चायनीज राखियों से नहीं टूट रहा ‘बंधन’

राखी की खरीदारी हो गई तेज - फोटो : अमर उजाला
इस रक्षाबंधन पर सोशल मीडिया पर चाइनीज राखियों के बहिष्कार का मुद्दा भले छाया रहा हो लेकिन बाजार में चायनीज राखियां ही छाई हुई हैं। दालमंडी से लेकर सिगरा, लंका, गोदौलिया पर सजी दूकानों पर चाइनीज राखियां भी बिक रही हैं।

उधर जीएसटी के चलते भी इस बार राखियों की कीमत में इजाफा हुआ है। चेतगंज के राखी विक्रेता सुरेंद्र बताया है कि इस बार जीएसटी के चलते राखियों की कीमत पांच से 15 प्रतिशत तक बढ़ी हैं। 
विज्ञापन

हल्दी, कुमकुम, अक्षत भी ऑनलाइन

rakhi - फोटो : self
रक्षाबंधन पर ई-कॉमर्स (ऑनलाइन शॉपिंग) कंपनियों ने भी ऑफर्स की बौछार की है। यहां तक कि राखियों के साथ हल्दी, कुमकुम, चावल का अक्षत भी पार्सल में भेज रही ताकि घर से दूर होकर भी परम्पराओं  और स्नेह की महक में कोई कमी ना रह जाए।

यहां कुछ खास तरह की राखियों की जमकर खरीदारी भी की जा रही है।
बहनें अपने भाइयों के लिए बाहुबली थीम राखियां, डिज़ाइनर, कस्टमाइज्ड, किड्ज राखियां, भैया-भाभी राखी और कॉम्बो ऑफर वाली राखियां खरीद रही हैं तो भाई भी बहनों के लिए ऑनलाइन ऑर्डर कर रहे हैं। ई-कॉमर्स कंपनियों पर राखियों की कीमत 199 रुपये से शुरू है।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें