अपना घर आश्रम में रविवार को रक्षाबंधन मनाया गया। कार्यक्रम में आश्रम में रहने वाले प्रभुजनों के साथ ब्रह्मकुमारी संस्था और सेवा केंद्र से जुड़े लोगों ने भाग लिया। इस दौरान बहनों ने प्रभुजनों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर उनके सुखी और स्वस्थ जीवन की कामना की। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के क्षेत्रीय प्रबंधक(बनारस जोन) प्रबंधक राजयोगी दीपक, भोजूबीर सेवा केंद्र और श्रीराम कॉलोनी सेवा केंद्रों की मुख्य संचालिकाएं समेत कई लोग मौजूद रहे। आश्रम के अध्यक्ष ओ एन उपाध्याय, सचिव राकेश सिंह, सह सचिव रवि उपाध्याय समेत सभी कार्यक्रम में मौजूद रहे। डॉ. कात्यायनी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर धन्यवाद ज्ञापित किया आश्रम के संरक्षक श्याम सुंदर प्रसाद ने सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।