फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यभार संभालने के बाद बोले बीएचयू कुलपति- समस्याएं करेंगे हल, बनाएंगे बेहतर कल

Thu, 29 Mar 2018 12:19 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बीएचयू के नवागत कुलपति प्रो. राकेश भटनागर ने बुधवार को विश्वविद्यालय के 27वें कुलपति के रूप में कार्यभार संभाल लिया। इससे पहले उन्होंने काशी विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद बीएचयू परिसर स्थित विश्वनाथ मंदिर में रुद्राभिषेक किया।
विज्ञापन


जिम्मेदारी संभालने के बाद नवागत कुलपति ने विश्वविद्यालय की चुनौतियों को अवसर बताते हुए कहा कि अतीत से सबक लेकर वर्तमान और भविष्य को सुदृढ़ बनाएंगे। शैक्षणिक माहौल को बेहतर करने के लिए विद्यार्थियों से संवाद को बढ़ावा देंगे। सबसे मिलेंगे, सबकी समस्याएं सुनेंगे और उनका यथोचित समाधान निकालेंगे।

केंद्रीय कार्यालय के समिति कक्ष में पत्रकारों से बातचीत में कुलपति ने भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाने की बात कही। कहा कि नियुक्तियों में पारदर्शिता और योग्यता ही सर्वोपरि होगी। विश्वविद्यालय में छात्र-छात्राओं से मिलने का निर्धारित समय होगा।
विज्ञापन


जहां कोई भी विद्यार्थी उनसे मुलाकात कर अपनी बात रख सकेगा। विश्वविद्यालय की सुरक्षा और छात्रावासों की सुविधाएं सहित जो भी चुनौतियां हैं, उनका समयबद्ध समाधान कराया जाएगा। शोध की गुणवत्ता पर जोर देते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के छात्र इस काबिल बनें कि दुनिया उन्हें सलाम करे, यही उनका मकसद है।

बीएचयू को नंबर तीन रैंकिंग से नंबर एक पर लाने के लिए सबको साथ लेकर आगे बढ़ा जाएगा। छात्राओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान देने की बात कही। इस बाबत जागरूकता के लिए सेमिनार और वर्कशाप का आयोजन होगा। कहा, अराजकता तब फैलती है जब हम समस्याओं को समझते नहीं। हमें अपनी कमियों को जानने के बाद उसे दूर करना होगा।
विज्ञापन

राकेश भटनागर का एक परिचय

एयरपोर्ट से बाहर निकलते प्रो. राकेश भटनागर - फोटो : अमर उजाला
शिक्षा-
-पीएच-डी. (बायोकैमिस्ट्री), राष्ट्रीय चीनी संस्थान, कानपुर
-एम.एससी (रसायन विज्ञान), कानपुर विश्वविद्यालय,कानपुर।
कैरियर-
-1997- प्रोफेसर, जैव प्रौद्योगिकी स्कूल, जेएनयू, नई दिल्ली
-1990-1993 समन्वयक, जैव सूचना विज्ञान केंद्र,जेएनयू, नई दिल्ली
-1989-1997 एसोसिएट प्रोफेसर, जैव प्रौद्योगिकी हेतु विशेष केंद्र, जेएनयू, नई दिल्ली
-1987-1989 वरिष्ठ एनआरसी एसोसिएट,यूएसएएमआरआईआईडी, फ्रेडरिक, यूएसए
-1986-1987 अभ्यागत एसोसिएट, एनएचएलबीआई,एनआईएच, बेथेस्डा, यूएसए।
-1985-1986 अभ्यागत एसोसिएट प्रोफेसर ऊतक प्र्योगशाला , सीएचयू, कैन, फ्रांस
-1 979-1982 वैज्ञानिक, जैव रसायन और आण्विक जीवविज्ञान संस्थान, फ्रीबर्ग विश्वविद्यालय, जर्मनी
रुचि क्षेत्र-
-संक्रामक रोग आणविक जीवविज्ञान
-पुनः संयोजक टीका विकास
-प्रोकार्योट्स में क्रमादेशित कोशिका क्षय
अनुभव-
-2013 - 2015: संकाय प्रमुख , स्कूल ऑफ बायोटेक्नोलॉजी
-2012 - 2013: कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय
-2011 - 2012: निदेशक, अकादमिक स्टाफ कॉलेज,जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय
-200 9 -2011: निदेशक, उन्नत इंस्ट्रुमेंटेशन रिसर्च फैसिलिटी, जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी, नई दिल्ली
अंतर्राष्ट्रीय सहयोग/परामर्श-
-प्रोफेसर विटर मार्टिन डॉस सैंटोस, सिस्टम्स एंड सिंथेटिक बायोलॉजी, वोगुनिंगन यूनिवर्सिटी, नीदरलैंड्स
-राम समुद्रला, एसोसिएट प्रोफेसर, कम्प्यूटेशनल बायोलॉजी रिसर्च ग्रुप, वाशिंगटन विश्वविद्यालय,सिएटल।
-प्रोफेसर वेणुगोपाल नायर, प्रमुख, एवियन संक्रामक रोग,पशु स्वास्थ्य संस्थान, जैव प्रौद्योगिकी और जीव विज्ञान -अनुसंधान परिषद यूनाइटेड किंगडम
सम्मान और पुरस्कार-
-फ़ेलो(सदस्य), भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी, भारत
-प्रोफेसर राकेश भटनागर ने एंथ्रेक्स पर सराहनीय शोध पत्र प्रकाशित करने वाले शीर्ष 10 (सातवें) प्रख्यात शोधकर्ताओं में  स्थान प्राप्त किया। (ओपन सोर्स ग्लोबल एंथ्रैक्स रिसर्च लिटरेचर 2006)
-फ़ेलो(सदस्य), राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी
-फ़ेलो(सदस्य), भारतीय विज्ञान अकादमी
-वर्ष 2001 के लिए इम्यूनोलॉजी (पुनः संयोजक एंथ्रेक्स वैक्सीन का विकास) के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट अनुसंधान कार्य के लिए भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) पुरस्कार।
-जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में स्वास्थ्य देखभाल के द्वारा जैव प्रौद्योगिकी के उपलब्धियों के संवर्धन के लिए ऑल इंडिया बायोटेक एसोसिएशन अवार्ड 2001-2002।
-हफ़्किने इंस्टीट्यूट, बॉम्बे, डॉ. गौरपुर ओरेशन लेक्चर,2002।
-नवंबर 2001 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री, भारत सरकार के साथ एंथ्रेक्स के लिए आनुवंशिक तत्त्वों से तैयार वैक्सीन के विकास की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया
-दिसंबर 2001 में अमेरिकन सोसाइटी फॉर सेल बायोलॉजी, वाशिंगटन DC  के वार्षिक बैठक में  एंथ्रेक्स के लिए आनुवंशिक तत्त्वों से तैयार वैक्सीन के विकास की घोषणा करने के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया गया
-रोग विज्ञान संस्थान रजत जयंती व्याख्यान, 1992
-सीनियर एन आर सी (यूएसए) रिसर्च अवार्ड, 1987-198 9।
-सोसाइटी ऑफ बायोलोजिकल केमिस्ट्स मीटिंग सर्वश्रेष्ठ शोध पत्र प्रस्तुत किया, 1984
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें