गाजीपुर। राज्यसभा सांसद डा. संगीता बलवंत ने जनपद के ग्रामीण इलाकों में क्षतिग्रस्त सड़कों को बनवाने के लिए सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री को पत्र लिखा। उन्होंने पत्र के माध्यम से बताया कि सदर ब्लॉक में एनएच -29 से आदर्श बाजार तक जाने वाली तीन किमी की सड़क, फतेउल्लाहपुर से हंसराजपुर तक 15 किमी सड़क, देवकली ब्लॉक के बभनौली चट्टी से गोला चट्टी, चिलार होते हुए नंदगंज चीनी मिल तक सड़क और करंडा ब्लॉक के चहारन चट्टी से सबुआ होते हुए एनएच -29 धरवां चट्टी तक सड़क जर्जर और क्षतिग्रस्त है। उन्होंने पत्र भेजकर सड़क का निर्माण कराने की मांग की है। संवाद
शामली कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते बसपा कार्यकर्ता । संवाद