फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur : सराफा व्यवसाई ने की खुदखुशी, घटना से पहले वीडियो बनाया संदेश मां और बड़े भाई पर लगाए आरोप

Wed, 25 Dec 2024 09:02 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, जौनपुर

सार

सराफा व्यापारी ने खुदखुशी कर ली जिसके बाद एक वीडियो सामने आया है जिसमें व्यापारी दुखी हैं और आरोप लगा रहे हैं। वीडियो वायरल हो रहा है और पुलिस जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
मृत मनोज का वीडियो वायरल - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जफराबाद थाना क्षेत्र के नासही मोहल्ला में मंगलवार की सुबह सराफा व्यापारी का फंदे से लटकता शव मिला था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में आत्महत्या की पुष्टि हुई है। बुधवार को युवक का आत्महत्या से पहले का दो वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उसने मां व बड़े भाई पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन


मनोज कुमार सोनी(32) ने वायरल वीडियो में मां व बड़े भाई पर घर के प्रॉपर्टी को लेकर विवाद की बात बताई है। साथ ही मां द्वारा पत्नी को तकलीफ पहुंचाने का आरोप भी लगाया। मनोज ने वीडियो में अपने बच्चों व पत्नी को मां की तरह न बनने की नसीहत दे रहा है।

अपने बच्चों को मां की सेवा करने का संदेश भी दिया। उसने कहा कि मां सारी संपत्ति आप ही रख लो। अपनी दोनों बहनों को बच्चों को संभालने की बात कही। पारिवारिक तकलीफ को व्यक्त करने के बाद मनोज ने अपने आप को फांसी के फंदे पर लटका लिया।
विज्ञापन


वायरल दो वीडियो में एक 4 मिनट व दूसरा 7 मिनट का है, जिसमें उसने घरेलू कलह का जिक्र किया है। मरने से पहले मनोज के इस वीडियो ने सबके मन को झकझोर दिया। मंगलवार को देर शाम पोस्टमार्टम के बाद मनोज का अंतिम संस्कार जफराबाद घाट पर किया गया।

मनोज के सुसाइड को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। वीडियो देखने के बाद सारे कयासों पर पूर्ण विराम लग गया। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक जेपी यादव ने बताया कि उनके परिवार से या फिर उनकी पत्नी की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं प्राप्त हुई। तहरीर मिलती है तो आगे की कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें