फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी को उत्तम नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनाना है लक्ष्यः राजनाथ सिंह

Tue, 28 Feb 2017 04:35 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी/भदोही
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह की भदोही जिले में जनसभा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को भदोही जिले में जनसभा कर  जनता की नब्ज टटोली। बिजली, पानी, सड़क और स्वास्थ्य की बुनियादी समस्याओं पर जनता से सीधा संवाद किया। कहा कि प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी तो प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित किसानों की क्षतिपूर्ति के लिए वितरित कराए गए धन की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र की प्राकृतिक आपदा कमेटी का चेयरमैन मैं ही हूं और मुझे पता है कि यूपी को प्राकृतिक आपदा क्षतिपूर्ति के लिए काफी पैसा उपलब्ध कराया गया, लेकिन वह किसानों तक नहीं पहुंच पाया। राजनाथ सिंह ने कहा कि हम यूपी को उत्तम प्रदेश नहीं सर्वोत्तम प्रदेश बनाना चाहते हैं।
 
भदोही से भाजपा प्रत्याशी रवींद्र नाथ त्रिपाठी के समर्थन में आयोजित जनसभा में तकरीबन 30 मिनट के भाषण में गृहमंत्री ने सभा में मौजूद लोगों से कालीन कारोबार, भेड़ पालन, पढ़ाई की प्रगति पूछी। 3.55 बजे माइक संभालते ही सपा, बसपा और कांग्रेस पर निशाना साधा।
विज्ञापन


तंज कसा कि अखिलेश सरकार कहती है कि काम बोलता है। मैंने तो काम की आवाज कभी नहीं सुनी। अरे, काम बोलता नहीं, दिखता है, जो यूपी में कहीं नहीं दिख रहा। इस सरकार में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। बलात्कार के आरोपी को कैबिनेट मंत्री बनाया गया है। सपा की हालत पहले ही पतली है।

यही वजह है कि चुनाव से पहले कांग्रेस से गठबंधन करना पड़ा। कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि राहुल गांधी ने चुनाव से पूर्व खटिया सभा शुरू की थी। उस नौजवान को पहली बार खटिया पर देखा। जिसने पहले ही खटिया पकड़ ली, वह चुनाव की वैतरणी कैसे पार करेगा।

जब लगा कि खटिया के सहारे चुनावी वैतरणी पार नहीं कर सकेंगे तो साइकिल की सवारी कर ली। और बैठे भी तो उस साइकिल पर जिसे मुलायम सिंह ने पहले ही पंक्चर कर दी है और शिवपाल ने चेन छटका दी है।

बसपा को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पत्ते खाने वाला हाथी बहन जी के राज में पैसे खा गया। कहा कि अगर सरकार बनी तो छोटे, लघु सीमांत किसानों के फसली ऋण को तीन महीने में माफ करेंगे। कहा कि प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस ने कीचड़ कर दिया है। लेकिन, कीचड़ में ही कमल खिलता है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें