फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनाथ सिंह और सीएम पहुंचे काशी: एयर शो में होंगे शामिल, पीएम मोदी के कार्यक्रम की तैयारियां पूरी; अलर्ट

Sat, 24 Oct 2026 06:19 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

भारतीय वायुसेना के एयर शो में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ शनिवार की शाम वाराणसी पहुंचे। एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। उधर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खोचवां कार्यक्रम को लेकर फ्लिट रिहर्सल हुआ। एसपीजी ने सुरक्षा की कमान संभाल ली है। हेलीपैड, बैरिकेडिंग और अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह का स्वागत करते कार्यकर्ता। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय वायुसेना के भव्य एयर शो में शामिल होने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री येागी आदित्यनाथ शनिवार की शाम वायुसेना के विमान से वाराणसी पहुंचे। लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने उनका स्वागत किया। राजनाथ सिंह यहां से सीधे संकट मोचन मंदिर पहुंचे। उन्होंने हनुमानजी का पूजन किया। दूसरी तरफ, सीएम योगी ने बाबा कालभैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया।

विज्ञापन


वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खोचवां स्थित अरविंद टेक्सटाइल्स इकाई में प्रस्तावित लोकार्पण कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था और तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। शनिवार को प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक फ्लिट रिहर्सल किया गया।

एयरपोर्ट पर रक्षा मंत्री के स्वागत के दौरान भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर गिरी, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर, हंसराज विश्वकर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विपिन सिंह और आशुतोष (आशु) सिंह मौजूद रहे। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री एवं एयरपोर्ट पर पार्टी के प्रोटोकॉल प्रभारी शैलेश पांडेय भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
Trending Videos

संकट मोचन मंदिर में राजनाथ सिंह। - फोटो : संवाद
हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा का जायजा
मिर्जामुराद क्षेत्र के खोचवां में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को लेकर शनिवार को सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट रहीं। प्रधानमंत्री के लिए बनाए गए हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक फ्लिट रिहर्सल किया गया। इसके बाद एसपीजी और जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया और सुरक्षा इंतजामों की निगरानी की। कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग समेत अन्य तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

प्रधानमंत्री के आगमन को देखते हुए बसमत्ती देवी संकठा प्रसाद महिला पीजी कॉलेज के पीछे तीन हेलीपैड बनाए गए हैं। वहीं, जनता इंटरमीडिएट कॉलेज के खेल मैदान में मुख्यमंत्री और राज्यपाल के लिए दो हेलीपैड तैयार किए गए हैं।
विज्ञापन

एसपीजी के नियंत्रण में सुरक्षा व्यवस्था
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए एसपीजी ने हेलीपैड और कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा व्यवस्था अपने नियंत्रण में ले ली है। बम निरोधक दस्ते और अन्य जांच एजेंसियों ने भी परिसर की गहन जांच की। मौके पर पुलिस, दमकल और एंबुलेंस की टीमें तैनात हैं। वरिष्ठ अधिकारी लगातार दौरा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं। प्रशासन का पूरा ध्यान कार्यक्रम को सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें