फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटी की विदाई से पहले उठी पिता की अर्थी, तालाब में डूब कर राजगीर मिस्त्री की मौत

Thu, 11 Jun 2020 11:08 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

वाराणसी के बच्छाव गांव स्थित सागर तालाब में डूब कर राजगीर मिस्त्री आकाश पटेल उर्फ गुड्डू (40) की मौत हो गयी। बेटी की बारात आने से पहले हुई इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। उधर, सूचना पाकर रोहनिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।  

विज्ञापन


रोहनिया थाना अंतर्गत बच्छाव गांव में आकाश पटेल आठ वर्ष से मकान बनाकर पत्नी और दो बच्चों के साथ रहता था। पत्नी रीता पटेल ने बताया कि बुधवार की शाम आकाश घर से नहाने के लिए कहकर निकले थे। देर रात तक जब वह वापस नहीं लौटे तो परिवार संग खोजबीन शुरू की गई। बृहस्पतिवार की सुबह सागर तालाब के किनारे आकाश का कपड़ा दिखाई पड़ा तो पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस और ग्रामीणों के सहयोग से पोखरे में जाल डालकर खोजना चालू किया गया तो कुछ दूरी पर आकाश का शव मिला। रीता ने बताया कि शुक्रवार को ही बेटी करिश्मा पटेल कि शादी गांव के बगल में खनाव गांव में होनी थी। घर मे जुटी महिलाएं मंगलगीत गा रही थी, मगर चंद घंटों में ही शादी की खुशी गम में बदल गयी। इस घटना से परिजन ही नहीं ग्रामीण भी खासे गमगीन दिखे।  

अरे पापा, ई का भयल हो... अब का होई हो हमहन के...

आकाश का शव देख कर उसकी बेटी करिश्मा बेसुध हो गई। होश में आने पर वह बार-बार यही कह रही थी कि अब कइसे शदिया होयी हो पापा... अब के हमके बिदा करी हो... कहां चल गइला हो पापा... करिश्मा का बिलखना देख कर उसे ढांढस बंधा रहीं परिवार और गांव की महिलाओं की हिम्मत भी जवाब दे रही थी।

विज्ञापन


आकाश का बेटा अर्जुन भी बदहवाश पड़ा हुआ था। उधर, अखरी चौकी प्रभारी गौरव पांडेय ने बताया कि परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुष्टि हो पाएगी कि मौत की वजह क्या है। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें