फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather In Up: वाराणसी में गुलाबी ठंड से सुहावना मौसम, गंगा घाट घूमने का है प्लान तो पहले पढ़ लें ये खबर...

Tue, 11 Oct 2022 12:57 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में मंगलवार को कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई। बारिश की वजह से सुबह और शाम को अब सिहरन भी लगने लगी है। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। 
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के कई जिलों में पिछले दस-बाहर दिनों से झमाझमा बारिश का मौसम बना हुआ है। लगातार हो रही बरसात से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है तो वहीं जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है। वाराणसी की अगर बात करें तो मंगलवार कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

बारिश की वजह से सुबह और शाम को अब सिहरन भी लगने लगी है। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं। 


 
Trending Videos
विज्ञापन

वाराणसी सहित पूर्वांचल के कई जिलों में बारिश - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में मंगलवार को घने बादल आसमान में छाए हुए हैं। ठंडी-ठंडी हवा भी चल रही है। वहीं, बारिश से गंगा के जलस्तर में फिर से बढ़ोतरी हो रही है। मौसम विभाग ने 11 अक्तूबर यानी आज के लिए भारी बारिश की चेतावनी दी है। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर ने वाराणसी में दो दिन तक लगातार बारिश की आशंका जताई है। लेकिन साथ ही ये भी बताया कि वाराणसी में लखनऊ, कानपुर और वेस्ट यूपी की तरह से मूसलाधार बारिश नहीं होगी। मौसम खुलने के साथ ही गुलाबी ठंड दस्तक दे सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें