यूपी के कई जिलों में पिछले दस-बाहर दिनों से झमाझमा बारिश का मौसम बना हुआ है। लगातार हो रही बरसात से मौसम में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है तो वहीं जलभराव की समस्या भी सामने आ रही है। वाराणसी की अगर बात करें तो मंगलवार कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई।
बारिश की वजह से सुबह और शाम को अब सिहरन भी लगने लगी है। मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते बादलों की आवाजाही और बूंदाबांदी के संकेत दिए हैं।