फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: डोमरी में पौधों को गर्मी से बचाएगी रेनगन से होने वाली सिंचाई

विज्ञापन
पौधा रोपण फाइल फोटो - फोटो : Archive
विज्ञापन
वाराणसी। मेयर अशोक कुमार तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बुधवार को डोमरी में किए गए पौधरोपण का निरीक्षण किया। विशेषज्ञों ने बताया कि पौधे ठीक गति से बढ़ रहे हैं। अब आगे होने वाली भीषण गर्मी में उन्हें बचाने के लिए रेनगन से सिंचाई की जाएगी। मेयर ने बताया कि बढ़ती तपिश से कोमल पौधों को बचाने के लिए पूरे क्षेत्र में आवश्यकतानुसार ग्रीन नेट का सुरक्षा कवच तैयार किया जाएगा। ताकि सीधी धूप से उनका बचाव हो सके।
विज्ञापन

सिंचाई व्यवस्था को और आधुनिक व प्रभावी बनाने के लिए रेनगन तकनीक का इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अतिरिक्त पौधों को पोषण देने के लिए समय-समय पर खाद उपलब्ध कराने और उनकी नियमित निराई-गुड़ाई सुनिश्चित करने को कहा ताकि उनकी जड़ों तक हवा और नमी का संचार सुचारू रूप से होता रहे। बता दें कि नगर निगम ने एक मार्च को एक घंटे में 2,51,446 पौधे रोपकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। वन क्षेत्र की निगरानी के लिए 25 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। रात में रोशनी के लिए 20 हाईमास्ट लाइटें और पौधों की सुरक्षा के लिए 24 घंटे सुरक्षा गार्डों की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें