फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain Alert: बनारस में झूमकर बरसे बदरा, जलभराव से कई जगहों पर फंसी गाड़ियां, गर्मी से राहत

Sat, 05 Aug 2023 10:38 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी जिले में शनिवार सुबह बूंदाबांदी के बाद शाम चार बजे के बाद बादल झूमकर बरसे। दिनभर में 10 मिलीमीटर बारिश से जहां लोगों व किसानों को राहत मिली। 
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश के बाद जलभराव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी जिले में शनिवार सुबह बूंदाबांदी के बाद शाम चार बजे के बाद बादल झूमकर बरसे। दिनभर में 10 मिलीमीटर बारिश से जहां लोगों व किसानों को राहत मिली। वहीं शहर के चौकाघाट, अंधरापुल, लहरतारा पुल के नीचे सड़कों पर जलभराव हो गया। इससे कई गाड़ियां फंस गई। इसी तरह गोदौलिया, बांसफाटक, गिरजाघर सहित शहर में कई जगहों पर लोगों को आना जाना मुश्किल हो गया।

विज्ञापन


अगस्त महीने के शुरुआत से ही रुकरुक कर बारिश होने से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। शनिवार की बारिश से भी खेत लबालब हो गए हैं। इससे धान की फसल को फायदा होगा। वहीं बारिश से तापमान में भी उतार-चढ़ाव बना हुआ है। इधर तीन दिन से अधिकतम तापमान में कमी दर्ज की जा रही है।

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की सक्रियता अब बढ़ गई है। इस कारण शनिवार को अच्छी बारिश हुई। अगले दो-तीन दिन तक इसी तरह का मौसम बने रहने के आसार हैं। शनिवार को अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

विज्ञापन

गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटवर्ती इलाकों में बढ़ी धुकधुकी

बनारस में बारिश - फोटो : अमर उजाला
गंगा के बढ़ते जलस्तर के कारण शनिवार की शाम को घाटों का आपसी संपर्क टूट गया। जलस्तर बढ़ने के कारण गंगा में नौका संचालन पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया गया है। लगातार पांचवें दिन गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव का सिलसिला जारी होने से तटवर्ती इलाकों में रहने वालों की धुकधुकी बढ़ गई है। केंद्रीय जल आयोग की बाढ़ बुलेटिन के अनुसार शनिवार को गंगा का जलस्तर 65.80 मीटर दर्ज किया गया। जलस्तर में तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से बढ़ाव का सिलसिला बना है। प्रयागराज, फाफामऊ और मिर्जापुर में भी तीन सेंटीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से जलस्तर बढ़ रहा है। यही कारण है कि बनारस में गंगा के जलस्तर में तेजी से बढ़ाव हो रहा है।
विज्ञापन

प्रतिबंध के बाद भी गंगा में नौकायन - फोटो : अमर उजाला
नमो घाट का फर्श पूरी तरह से डूब गया है। शीतला घाट और दशाश्वमेध घाट का आपसी संपर्क भी खत्म हो गया है। उधर, राजघाट, प्रह्लाद घाट, रानी घाट, गोला घाट, गाय घाट, पंचगंगा घाट और ब्रह्मा घाट समेत आस पास के घाटों का आपसी संपर्क मार्ग टूट गया है। मणिकर्णिका घाट के रैंप पर पानी चढ़ने के कारण शवदाह के लिए आने वाले लोगों को लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों ने बयाया कि इससे पहले गंगा के पानी में इतनी तेजी से कभी उतार चढ़ाव नहीं देखा था। पिछले 24 घंटे में गंगा के जलस्तर में 66 सेंटीमीटर की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें