फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in Varanasi: वाराणसी में 50 मिलीमीटर हुई बारिश, दोपहर बाद निकली धूप; आज भी बरसात की संभावना

Sat, 09 Aug 2025 05:25 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

UP Weather News: वाराणसी में बीती रात से लगातार बारिश होती रही। कभी तेज तो कभी कम बारिश से कई मार्गों पर जलभराव की स्थिति बन गई। दोपहर बाद हल्की धूम निकली लेकिन उमस से लोगों को राहत मिल गई थी।
विज्ञापन
बारिश के बाद लगे पानी के बीच जाता बाइक सवार। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: उत्तर पश्चिमी हवाओं के दबाव के कारण मानसून एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। शुक्रवार को जिले में 50 मिलीमीटर बारिश हुई। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच महज तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया गया। मौसम विभाग की ओर से जारी अलर्ट के अनुसार नौ अगस्त को दोपहर में बारिश होने के आसार हैं।

विज्ञापन


शुक्रवार को बारिश का सिलसिला दोपहर तक बना रहा और इसके बाद हल्की धूप भी निकली। शहर से लेकर गांव तक सुबह से दोपहर तक बारिश का सिलसिला बना रहा। दो बजे के बाद आसमान में हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। मौसम विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

आर्द्रता का स्तर सुबह छह बजे 91%, नौ बजे 85%, दोपहर 12 बजे 79%, तीन बजे 79%, शाम को छह बजे 84% और रात नौ बजे 88% दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार न्यूनतम आठ किलोमीटर और अधिकतम 20 किलोमीटर प्रतिघंटा रही। मौसम विभाग की ओर से जारी अगले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार दोपहर 12 बजे, शाम को छह बजे और रात में बारिश होने की संभावना है। सुबह पश्चिम दक्षिणी और शाम को पूर्वी हवाओं के दबाव रहने के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें