फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rain in varanasi: वाराणसी में निकाय चुनाव के मतदान से पहले बारिश, मौसम हुआ सुहावना

Thu, 04 May 2023 07:29 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गुरुवार की सुबह रिमझिम बारिश से मैसम में बदलाव हुआ। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पिछले 1 सप्ताह से मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 
विज्ञापन
वाराणसी में बारिश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में गुरुवार सुबह रिमझिम बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। गुरुवार की सुबह हवा की रफ्तार थम गई और बारिश शुरू हो गई।  शहरी और ग्रामीण इलाकों में कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश से मौसम भी खुशनुमा हो गया। हालांकि सड़कों पर थोड़ी किचकिच देखने को मिली।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें-  UP Nikay Chunav 2023 Live: निकाय चुनाव के लिए मतदान शुरू, यहां पढ़ें- वाराणसी मंडल का हर एक अपडेट
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता की वजह से पिछले 1 सप्ताह से मौसम में तेजी से उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। कभी तेज धूप तो कभी बारिश से मौसम का मिजाज बदल दिया है। गुरुवार को भोर से ही मौसम में बदलाव दिखने लगा। बादल छाए रहने के साथ ही हवा भी नही चल रही थी। करीब आधे घंटे तक हल्की बारिश हुई। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडे के अनुसार इस सप्ताह तक ऐसा ही मौसम रहने के आसार हैं। तापमान में भी उतार चढाव देखने को मिल सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें