फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश ने और बढ़ाई दुश्वारियां

Fri, 19 Aug 2016 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला वाराणसी
विज्ञापन
ganga flud
विज्ञापन
बाढ़ से गंगा और वरुणा के तटीय इलाकों में हाहाकार तो मचा ही है, लगातार हो रही तेज बारिश ने लोगों की दुश्वारियां और बढ़ा दी हैं। बाढ़ और बारिश के कहर से तटीय इलाकों में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई दिनों से लगातार और गुरुवार को तेज बारिश से शहर के ऊपरी इलाकों में भी जलभराव हो गया है। सड़कों से लेकर गलियों तक पानी भरा हुआ है। सीवर उफना रहे हैं। लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।
विज्ञापन



बारिश से गुरुवार को रानीपुर, तुलसीपुर, महमूरगंज, कमच्छा, सिगरा, तेलियाबाग इलाके में पानी भर गया। इसके चलते जाम की स्थिति हो गई। बारिश से बजरडीहा क्षेत्र के आजादनगर, जोल्हा, जक्खा में सीवर घरों में घुस गया। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था न होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। 

गंगा और वरुणा में उफान से कोनिया, पुलकोहना, सरैया, नक्खीघाट, शैलपुत्री सहित अन्य तटीय इलाकों में हालात बदतर हो गए हैं। गुजारा मुश्किल होने के बावजूद तमाम परिवार इसलिए घर छोड़कर कहीं नहीं जा रहे हैं कि कहीं घर सूना पाकर चोर हाथ साफ न कर जाएं। ये परिवार मुसीबत भरे हालात के बीच छतों पर दिन-रात गुजारने को विवश हैं। इसी में बारिश से उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। हालांकि नगर निगम की ओर से बाढ़ राहत शिविरों में साफ-सफाई और चूना छिड़काव के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें