फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi Weather: काशी में आज बारिश का अलर्ट, 17 साल में तीसरी बार मई का पारा 20°C के नीचे

Wed, 06 May 2026 09:57 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Varanasi Weather Update: वाराणसी में बारिश और आंधी के बाद मौसम सुहाना बना हुआ है। ऐसे में गर्मी से लोगों को राहत मिली है। 17 साल में तीसरी बार मंगलवार को काशी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। 
विज्ञापन
varanasi weather - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में मौसम में बदलाव ने गर्मी  मई के पांच दिन बीत जाने के बाद भी धूप से बिना तपिश वाली रोशनी मिल रही है। दूसरी ओर मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बुधवार को मूसलाधार बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से बताया गया है कि बनारस में 70 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से हवाएं चलने के आसार हैं। 

विज्ञापन


बनारस के आसपास के जिलों में भी चेतावनी है। 10 मई तक बादल छाए रहने के आसार हैं। पसीने छुड़ाने और चुभाने वाले मई महीने में मौसम की मेहरबानी से सिहरन और हल्की ठंड सी महसूस होने लगी है। 17 साल में तीसरी बार मंगलवार को काशी का न्यूनतम तापमान 20 डिग्री से नीचे चला गया है। 

मंगलवार को रात में पारा 19.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं, दिन का अधिकतम तापमान सामान्य से 8.1 डिग्री कम 32.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मंगलवार को हवा 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बही, साथ ही इसमें नमी 78 फीसदी तक दर्ज की गई।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP Crime: मंत्री ओमप्रकाश राजभर के एस्कॉर्ट में गनर रहा सिपाही दुष्कर्म में गिरफ्तार, आरोपी को भेजा गया जेल

विज्ञापन

पुणे-बंगलूरू जैसा है काशी का मौसम

काशी में इन दिनों जैसा मौसम है वह पुणे, बंगलूरू और ऊंटी जैसी जगहों पर होता है। पिछले पांच दिन से काशी में मई का पारा 35 डिग्री पार नहीं कर सका है। यूपी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ विज्ञानी डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार बुधवार को भी काशी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसे बिजली गिरने और आंधी चलने के साथ बहुत तेज बारिश हो सकती है। पछुआ के साथ ही नम हवा लेकर आ रही पुरवा हवा के मिलने के चलते ऐसी परिस्थितियां बनी हुई हैं। पूर्वी यूपी के ऊपर चक्रवाती प्रभाव भी बरकरार है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें