फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धूप के बाद फिर हुई बारिश

विज्ञापन
वाराणसी में बृहस्पतिवार को छावनी क्षेत्र में देर शाम छाया घना कोहरा। संवाद न्यूज एजेंसी। फोटो अ?
विज्ञापन
वाराणसी। मौसम बृहस्पतिवार को अचानक बदल गया। दोपहर में इस तरह बादल छाए रहे कि दिन में ही रात जैसा नजारा दिखने लगा। इतना अंधेरा हो गया था कि बिना गाड़ी के लाइट जलाए गाड़ी चलाना मुश्किल रहा। शाम करीब चार बजे शहरी और ग्रामीण इलाकों में नम हवाओं के बीच बारिश होने के बाद ठंड और बढ़ गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार दस जनवरी तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की वजह से ही मौसम में बदलाव हुआ है। सुबह 11 बजे तक तो हल्की धूप रही लेकिन इसके बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई। कुछ जगहों पर हल्की तो कहीं तेज बारिश भी हुई। बारिश होने से सड़कों, घाटों पर कई जगहों पर सन्नाटा छाया रहा। उधर चौराहों पर भी लोग ठंड से बचाव के लिए अलाव जलाकर बैठे रहे तो घाटों पर भी लोग एक किनारे खड़े रहे। मौसम विभाग के अनुसार, अधिकतम तापमान 19.0 और न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि जम्मू कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ही मौसम बदला है। इसका असर दस जनवरी तक देखने को मिलेगा। ठंड और बढ़ने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें