फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: तेज हवा संग बारिश, गर्मी से मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
ज्ञानपुर। कालीन नगरी में मौसम का मिजाज हर रोज बदल रहा है। सोमवार को दिन भर जहां आसमान में बादल छाए रहे वहीं शाम होते-होते तेज हवा के साथ बारिश शुरू हो गई। रात आठ बजे से साढ़े आठ बजे तक बारिश रूक-रूककर होती रही। इससे गर्मी और उमस से परेशान लोगों को राहत मिली। अधिकतम तापमान में भी तीन से चार डिग्री गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन

शादी-विवाह के सीजन में मौसम के तेवर ने सभी को चिंतित कर दिया है। कभी धूल भरी आंधी के साथ बूंदाबांदी का संयोग बन रहा है। कभी वातावरण अनुकूलित होने के बाद मौसम की तल्खी देखने को मिल रही है। सोमवार को मौसम का नजारा कुछ ऐसा ही रहा। सुबह 11 बजे तक आसमान में बादलों की आवाजाही लगी रही। इससे मौसम ठंडा रहा। सुबह 11 बजे तक बादल थोड़ा हटे तो तेज धूप ने लोगों को बेहाल करना शुरू कर दिया। शाम को चार बजे के बाद बादलों की आवाजाही आसमान में एक बार फिर बढ़ने लगी। शाम छह बजे तक काले बादलों से आसमान पट गया। सात बजे शाम से तेज हवाएं चलनी शुरू हुई और आठ बजे तक ज्ञानपुर, सुरियावां, दुर्गागंज आदि क्षेत्रों में पहले बूंदाबांदी और बाद में बारिश शुरू हो गई। इससे गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। वहीं दूसरी ओर शादी-विवाह में बारिश ने खलल डाल दिया। बारातियों के लिए लगे टेंट आदि जहां भीग गए वहीं गांव की सड़कें कीचड़ से सन जाने से आवागमन में काफी दिक्कत हुई। चिकित्सकों का मानना है कि मौसम का यह दोहरा मिजाज सेहत के लिए नुकसान देह है।
लापरवाही बरतने पर लोग त्वरित बीमार होंगे। बाहर से आने पर तुरंत पानी न पिये। इससे सर्दी, जुुकाम और बुखार होने का डर रहता है। कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां के मौसम विशेषज्ञ सर्वेश बरनवाल ने बताया कि सोमवार को दिन का तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि रात का तापमान 23.9 डिग्री सेल्सियस रहा। उन्होंने बताया कि बारिश होने से तापमान में करीब तीन डिग्री तक गिरावट दर्ज की गई। बताया कि मंगलवार को जिले का मौसम साफ और शुष्क रहेगा। लेकिन आस पास के जिलों में आंधी पानी स्थिति बनेगी। जिसका असर यहा भी देखा जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें