फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi: बरेका में रेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटकता मिला शव, जांच जारी

Sat, 22 Apr 2023 06:51 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

बरेका के एलएएस शॉप 05 में कार्यरत जय गोपाल अपने रेल आवास संख्या 218/बी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया।जय गोपाल मूल निवासी कुशीनगर के रहने वाले थे।
विज्ञापन
Varanasi: बरेका में रेलकर्मी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, कमरे में लटकता मिला शव, जांच जारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बरेका में कार्यरत कर्मचारी ने अपने सरकारी आवास में फंदा लगाकर जान दे दी। शनिवार को जानकारी पाकर पहुंची मंडुवाडीह थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आशंका जताई गई है कि पत्नी से अनबन और अकेले रहने के कारण अवसादग्रस्त होकर रेल कर्मी ने जान दी है।

विज्ञापन


बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) के एलएएस शॉप-05 में कार्यरत जय गोपाल (48) आवास संख्या 218/बी में अकेले रहते थे। जय गोपाल मूल रूप से कुशीनगर के रहने वाले थे। उनकी पत्नी अनीता राज बच्चों के साथ कोटा में रहती हैं। कोटा से उनकी पुत्री प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही है और पुत्र भी वहीं रहता है।

आसपास के लोगों के अनुसार शुक्रवार की सुबह झाड़ू-पोछा करने वाली महिला आई तो दरवाजा खटखटाई, लेकिन नही खुला। इस पर वह वापस चली गई। शनिवार की सुबह वह पुनः आई। तब भी दरवाजा खटखटाने पर नही खुला तो उसने पड़ोसियों को सूचना दी। पड़ोसियों ने आरपीएफ और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पुलिस पहुंची तो अंदर से दरवाजा बंद था।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

दरवाजे को पुलिस ने किसी तरह से खोल कर अंदर प्रवेश किया। मकान के पिछले हिस्से में टिनशेड के सहारे जय गोपाल का शव ग्रिल के सहारे नायलॉन के फंदे के सहारे लटक रहा था। अंदर के सभी कमरों के दरवाजे खुले हुए थे। मंडुवाडीह थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि जय गोपाल की पत्नी को घटना की जानकारी दे दी गई है। पत्नी के आने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें