बरेका स्थित कारखाना में संविधान दिवस पर शपथ लेते। स्रोत बरेका
संविधान दिवस पर बुधवार को पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल कार्यालय के साथ रेलवे स्टेशनों सहित अन्य कार्यालयों पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान रेल अधिकारियों, कर्मचारियों को संविधान की महत्ता बताई। संविधान में बताए गए कर्तव्यों का पालन करने की शपथ ली। मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के प्रवेश द्वार पर अपर मंडल रेल प्रबंधक अजय सिंह ने अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ संविधान की उद्देशिका का वाचन किया। इस दौरान वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक शेख रहमान, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक अजय प्रताप सिंह, वरिष्ठ मंडल यांत्रिक इंजीनियर अभिषेक राय मौजूद रहे।