हरिश्चंद्र पीजी कॉलेज के विधि विभाग की ओर से तैयार हुए मूट कोर्ट के नए कक्ष का बुधवार को उद्घाटन हुआ। इस कक्ष में कम्प्यूटर के साथ ही अन्य सुविधाएं भी हैं। इससे विद्यार्थियों को मूट कोर्ट की प्रैक्टिस करने में सहूलियत होगी। कॉलेज में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में विधि विभाग के पूर्व अध्यक्ष प्रो. अशोक कुमार सिंह ने विधि के छात्रों के लिए मूट कोर्ट को उपयोगी बताया। उन्होंने कहा कि इस तरह की व्यवस्था से विधि के विद्यार्थियों को बहुत सी प्रक्रियाओं का जानने में मदद मिलती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना का वाचन कर सभी को शपथ दिलाई। संचालन डॉक्टर रमेश कुमार और धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने किया। इस दौरान प्रो. विश्वनाथ वर्मा, डॉ. ओम शर्मा, प्रो. अनिल कुमार, प्रो. अशोक कुमार सिंह, डॉ. अंकित रघुवंशी मौजूद रहे।