फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Railway News:कैंट स्टेशन पर लगेंगे 15 वाटर वेंडिंग मशीन, 8 रुपये में एक लीटर पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
गर्मी में पेयजल की खपत और यात्रियों की सुविधा को देख कैंट रेलवे स्टेशन पर 15 वेंडिंग मशीन लगाई जा रही है। डीआरएम लखनऊ एसएम शर्मा ने स्टेशन निदेशक समेत अन्य को मशीन के संबंध में निर्देशित किया। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि 300 एमएल वाटर कंटेनर के साथ तीन रुपये और बिना कंटेनर के दो रुपये, आधा लीटर बोतल कंटेनर के साथ पांच रुपये और बिना कंटेनर के तीन रुपये है। बोतल लेकर एक लीटर पानी 8 रुपये और बिना बोतल के पांच रुपये में मिलेगा। दो लीटर पानी बोतल के साथ 12 और बिना बोतल के 8 रुपये है। कैंट स्टेशन पर 15 रुपये में रेल नीर बोतलबंद पानी दिया जा रहा है। कोई ओवर चार्ज करता है तो उसकी शिकायत तुरंत करें। बाबतपुर और शिवपुर स्टेशनों पर भी वाटर कूलरों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें