फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi : पहली बार बाबा विश्वनाथ की चुनरी से सजी मां विशालाक्षी, दर्शन-पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार

Sun, 14 Apr 2024 03:32 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

शनिवार को पंचम गौरी के रूप में विराजमान शक्तिपीठ मां विशालाक्षी देवी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन
मां का दरबार... - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चैत्र नवरात्र की पंचमी पर पहली बार बाबा विश्वनाथ की चुनरी और धाम से आई सोलह शृंगार की सामग्री से माता विशालाक्षी का शृंगार हुआ। शनिवार को पंचम गौरी के रूप में विराजमान शक्तिपीठ मां विशालाक्षी देवी के मंदिर में दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। शनिवार को भोर में माता के विग्रह को पंचामृत से स्नान कराया गया। इसके बाद श्री काशी विश्वनाथ मंदिर से आई सोलह शृंगार की सामग्री से मां विशालाक्षी का विशेष शृंगार किया गया। पूरे मंदिर परिसर को फूल और पत्तियों से सजाया गया। ब्यूरो

विज्ञापन


माता की मंगला आरती के बाद मंदिर के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोले गए। भोर से शुरू हुए दर्शन-पूजन का क्रम अनवरत देर रात तक चलता रहा। मंदिर के महंत पं. सुरेश कुमार तिवारी ने बताया कि यह वही शक्ति पीठ है जहां माता सती का नेत्र गिरा था। काशी भ्रमण करने के बाद बाबा काशी विश्वनाथ रात्रि में मां विशालाक्षी के मंदिर में विश्राम करते हैं। माता सुहागिनों की इष्ट देवी हैं। सच्चे मन और श्रद्धा से जो भक्त माता के दर्शन मात्र कर ले तो उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं। महंत राजनाथ तिवारी ने कहा कि श्री काशी विश्वनाथ मंदिर की ओर से माता को नौ दिनों तक सोलह शृंगार अर्पित करने की नई परंपरा की शुरुआत हुई है। यह पहल स्वागतयोग्य है।

मां बागेश्वरी देवी के दरबार में उमड़ा भक्तों का रेला
नौ दुर्गा के पांचवें स्वरूप स्कंदमाता के रूप में विराजमान मां बागेश्वरी देवी के मंदिर में भी दर्शन पूजन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भोर में मंगला आरती के बाद से शुरू हुआ दर्शन पूजन का सिलसिला मध्य रात्रि तक अनवरत चलता रहा। जैतपुरा स्थित मां बागेश्वरी देवी के मंदिर का पूरा क्षेत्र माता के जयकारे से गूंजता रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें