फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: एनपीएस और निजीकरण के विरोध में आंदोलन करेंगे रेलकर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई पेंशन स्कीम (एनपीएस) निजीकरण के विरोध में रेल कर्मचारी राष्ट्रीय स्तर पर आंदोलन करेंगे। एनई रेलवे मेंस कांग्रेस के लखनऊ में हुए सम्मेलन में वाराणसी के कई कर्मचारियों ने भागीदारी की। सम्मेलन के माध्यम से रेलवे में निजीकरण पर रोक लगाने के साथ ही वेतन विसंगति, प्रमोशन सहित अन्य मांगें उठाई गईं।
विज्ञापन

इंडियन रेलवे एम्पलाइज फेडरेशन (आईआरईएफ) के आह्वान पर हुए सम्मेलन में देश के विभिन्न रेलवे जोन से आए कर्मचारी नेताओं, रेल कर्मियों ने एक स्वर से एनपीएस को समाप्त करने की मांग रखी। आईआरईएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश पांडेय एवं राष्ट्रीय महासचिव सर्वजीत सिंह ने कहा कि रेल कर्मचारियों की सामाजिक सुरक्षा, सम्मानजनक सेवानिवृत्ति, रोजगार की गारंटी और सार्वजनिक रेलवे व्यवस्था की रक्षा से कोई समझौता स्वीकार नहीं किया जाएगा।
एनपीएस विरुद्ध संघर्ष केवल पेंशन व्यवस्था का मुद्दा नहीं बल्कि लाखों रेल कर्मचारियों के भविष्य, सामाजिक सुरक्षा और आत्मसम्मान की लड़ाई है। रेलवे में बढ़ते निजीकरण एवं निगमीकरण, उत्पादन और परिचालन गतिविधियों को निजी हाथों में सौंपने, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती नहीं करने आदि समस्याओं पर समय-समय पर आवाज उठाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। अखिलेश पांडेय ने बताया कि अब देशभर में कर्मचारी आंदोलन करेंगे। इस दौरान एनईआरएमसी के केंद्रीय अध्यक्ष सुभाष दूबे, संतोष पासवान, नरेंद्र पाल, उम्मेद सिंह, जुमैरदीन मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें