फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज निरस्त रहेगी इलाहाबाद सिटी-मंडुवाडीह पैसेंजर

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी मंडल के बलिया-बांसडीह के मध्य मरम्मत कार्य होने से कई ट्रेनों का परिचालन पर असर पड़ा है। चार अक्तूबर को इलाहाबाद सिटी से चलने वाली 55150 इलहाबाद सिटी-मंडुवाडीह पैसेंजर निरस्त रहेगी। वहीं चार व पांच अक्तूबर को 55017 छपरा-मऊ सवारी गाड़ी, 55018 मऊ-छपरा सवारी गाड़ी, 55123 भटनी-वाराणसी सिटी पैसेंजर, 55122 मऊ-भटनी पैसेंजेर, 55150 वाराणसी सिटी-गोरखपुर पैसेंजेर निरस्त रहेगी। चार अक्तूबर को 11062 दरभंगा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस पवन एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग छपरा-भटनी-औंडि़हार के रास्ते चलाई जाएगी। जबकि तीन अक्तूबर को सूरत-छपरा ताप्ती गंगा एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग मऊ-भटनी-छपरा के रस्ते चलाई गई।
विज्ञापन

यात्रियों की सुविधा के लिए रेल प्रशासन ने कुछ एक्सप्रेस गाडि़यों में अतिरिक्त कोच लगाने का निर्णय लिया है। चौरी चौरा एक्सप्रेस में पांच अक्तूबर तक गोरखपुर से तथा चार से छह अक्तूूबर तक कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का एक अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। लखनऊ जं.-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस में चार व पांच अक्तूबर को गोरखपुर से तथा पांच व छह अक्तूबर को कानपुर अनवरगंज से शयनयान श्रेणी का अतिरिक्त कोच लगाया जाएगा। वहीं गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस में पांच अक्तूबर को गोरखपुर से तथा सात अक्तूबर को लोकमान्य तिलक टर्मिनस से शयनयान श्रेणी का एक कोच लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें