फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: जीएसटी में गड़बड़ी पर राजस्थान स्वीट्स के दो दुकानों पर छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
टैक्स में गड़बड़ी को लेकर जीएसटी अधिकारियों की टीम ने सोमवार की शाम सिगरा और लंका के राजस्थान वैशाली स्वीट्स पर छापा मारा। रात तक दोनों प्रतिष्ठानों के खरीद बिक्री की रसीद समेत अन्य दस्तावेजों का मिलान किया। अधिकारियों के अनुसार टैक्स में गड़बड़ी की शिकायत पर छापा मारा गया। देर रात तक जांच की कार्रवाई जारी रही।
विज्ञापन

जीएसटी के एडिशनल कमिश्नर ग्रेड-वन प्रिंस कुमार के नेतृत्व में टीम लंका स्थित राजस्थान वैशाली स्वीट्स और सिगरा के राजस्थान वैशाली स्वीट्स पर एक साथ धमकी। इस दौरान खरीद, बिक्री संबंधित रजिस्टर, बिल, लैपटॉप और अन्य दस्तावेजों की जांच पड़ताल की गई। टैक्स चोरी करने की शिकायत टीम को पूर्व में मिल रही थी। अधिकारियों के अनुसार जांच की कार्रवाई पूरी होने के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें