खाद्य पदार्थों में मिलावट करने व नकली पदार्थ बेचने वाले जिले के 71 दुकानदारों पर 75.38 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दिवाली से पहले सोमवार को जिले में बड़ी कार्रवाई की।
अक्तूबर महीने में चलाए गए वृहद अभियान में विभाग ने करीब 700 दुकानों से सैंपल इकट्ठा कर जांच में भेजा था। सहायक आयुक्त खाद्य व अभिहित अधिकारी संजय प्रताप सिंह ने बताया कि त्योहारों के मौके पर दुकानदार नकली व मिलावटी खाद्य पदार्थ बेचते हैं। इसलिए अभियान चलाकर रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की गई।