वाराणसी, अवैध पटाखे, पटाखा गोदाम
- फोटो : अमर उजाला
जड़ी-बूटी कारोबार की आड़ में पटाखा सामग्री बेचने का आरोप
पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि राजेश गुप्ता कथित तौर पर जड़ी-बूटी कारोबार की आड़ में पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री मंगवाकर बनारस और आसपास के जिलों के छोटे कारोबारियों को बेचता था। पुलिस के अनुसार, यह सामग्री चेन्नई से मंगाई जाती थी।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि सामग्री किन लोगों को बेची जाती थी और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोग कौन-कौन हैं। बरामदगी के स्रोत और इसके भंडारण से जुड़े दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है।
पैगंबरपुर विस्फोट के बाद बढ़ी निगरानी
सारनाथ के पैगंबरपुर में मकान में हुए विस्फोट के बाद पुलिस ने आतिशबाजी और विस्फोटक सामग्री के अवैध भंडारण को लेकर निगरानी बढ़ाई है। इसी क्रम में गोला दीनानाथ में हुई इस कार्रवाई को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पुलिस अब बरामद सामग्री और उसके इस्तेमाल से जुड़े पूरे नेटवर्क की जांच कर रही है।