इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन (आईआईए) के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिनेश गोयल ने सत्र 2025-25 के लिए आईआईए राष्ट्रीय टूरिज्म व हॉस्पिटैलिटी कमेटी का चेयरमैन राहुल मेहता को मनोनीत किया है। सोमवार को संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आरके चौधरी, राष्ट्रीय महासचिव दीपक बजाज, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेश भाटिया ने संयुक्त रूप से राहुल मेहता को मनोनयन पत्र दिया। राष्ट्रीय कार्यकारिणी का आभार व्यक्त करते हुए पर्यटन उद्यमी राहुल मेहता ने बताया कि जल्द ही राष्ट्रीय कमेटी का विस्तार किया जाएगा। सरकार की पर्यटन नीति और योजनाओं पर राष्ट्रीय संगोष्ठी होगी। इस दौरान राष्ट्रीय सचिव अनुपम देवा, नीरज पारिख, प्रशांत अग्रवाल, पंकज अग्रवाल आदि मौजूद रहे।