फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सहकारी समितियों पर खाद का पर्याप्त स्टॉक रखें : सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
सीडीओ हिमांशु नागपाल की अध्यक्षता में खरीफ अभियान की सफलता के लिए बैठक की गई। इसमें किसानों को निर्धारित दर पर समय से खाद उपलब्ध कराने के लिए कहा गया। सीडीओ हिमांशु नागपाल ने सहकारी समितियों को रोस्टर के अनुसार खोलने और खाद का पर्याप्त स्टॉक बनाए रखने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि 10 मीट्रिक टन स्टॉक शेष रहने पर ही खाद मंगा लिया जाए। वितरण की निगरानी लिए सहायक विकास अधिकारी (सहकारिता) को रोज अपने क्षेत्र में भ्रमण करने और किसी भी समिति में यूरिया या डीएपी का स्टॉक शून्य पाए जाने पर उनकी जवाबदेही तय करने के लिए कहा। जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह को सभी विक्रय केंद्रों पर रेट व स्टॉक बोर्ड अपडेट रखने, पीओएस मशीन से ही बिक्री करने और रसीद देने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें