फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी का बयान कांग्रेस की हताशा और मानसिक दिवालियापन का प्रतीक : दिलीप पटेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी की ओर से रायबरेली में आयोजित जनसभा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह को लेकर दिए गए बयान पर भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने बुधवार को तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की। भाजपा नेताओं ने राहुल गांधी के बयान को जहरीली मानसिकता, छोटी सोच और घोर हताशा का परिचायक बताते हुए कांग्रेस पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए।
विज्ञापन

भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने राहुल गांधी के बयान की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह पर की गई टिप्पणी न केवल शर्मनाक और अपमानजनक है, बल्कि यह कांग्रेस पार्टी की मानसिक स्थिति और राजनीतिक हताशा को भी उजागर करती है। काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने आरोप लगाया कि देश की जनता अब कांग्रेस की राजनीति को भलीभांति समझ चुकी है। जनता यह जान चुकी है कि विकास, राष्ट्रहित और जनसेवा के सामने कांग्रेस के पास अब केवल झूठ, भ्रम और व्यक्तिगत टिप्पणियां ही शेष रह गई हैं।
मीडिया प्रभारी नवरत्न राठी ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोच्च होती है और जनता समय आने पर ऐसे अहंकारी तथा अमर्यादित बयानों का जवाब लोकतांत्रिक तरीके से अवश्य देती है। इस दौरान राजेश राजभर, संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव और श्रीप्रकाश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें