फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी 11 को बनारस में करेंगे रोड शो, अखिलेश पर संशय

Wed, 08 Feb 2017 05:52 PM IST
टीम डि़जिटल,वाराणसी
विज्ञापन
राहुल गांधी और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
  कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी 11 फरवरी को पूर्वांचल का पहला रोड शो काशी में करेंगे। कांग्रेस-सपा गठबंधन के उम्मीदवारों के प्रचार के लिए 11 फरवरी को उनके आने का कार्यक्रम तय हो गया है। जिला प्रशासन के पास एसपीजी से प्रोटोकॉल आ गया है। वहीं मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के वाराणसी आने पर अभी भी संशय बना हुआ है।

सपा के प्रदेश सचिव केपी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री का रामपुर और बहेड़ी में सात सभाओं का कार्यक्रम लगा है। इसलिए उनके आने की अभी कोई सूचना नहीं है। लेकिन हमने पूरी तैयारी कर रखी है। प्रयास किया जा रहा है कि सीएम भी वाराणसी के रोड शो में शामिल हों।
विज्ञापन

उधर, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सीएम अखिलेश यादव के प्रस्तावित रोड शो की तैयारी के लिए मंगलवार को सुबह से देर रात तक मैराथन मंथन किया गया। कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने पहले पार्टी कार्यालय पर पूर्वांचल के छह जिलों के अध्यक्षों, प्रभारियों के साथ रोड शो को कामयाब बनाने पर मंत्रणा की।

फिर देर शाम नदेसर स्थित एक होटल में सपा-कांग्रेस नेताओं के मंथन का दौर चला।  इंग्लिशिया लाइन स्थित कांग्रेस कार्यालय में राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने पिछले दो अगस्त को हुए सोनिया गांधी के रोड शो का रिकार्ड तोड़ने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
विज्ञापन


कहा कि झंडा हम देंगे लेकिन डंडा कार्यकर्ताओं को उठाना होगा, ताकि जनता के बीच ताकत दिखाई जा सके। इस दौरान उन्होंने जिलाध्यक्षों, प्रत्याशियों को भीड़ जुटाने की जिम्मेदारी दी। प्रत्याशियों को 15-15 हजार कार्यकर्ताओं के साथ रोड शो में शामिल होने के लिए कहा गया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें