फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में बोले राहुल, मैं और अखिलेश पांच साल में बदल देंगे उत्तर प्रदेश की तकदीर

Mon, 06 Mar 2017 01:11 PM IST
amarujala.com- Written by : शैलेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन
rahul gandhi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सोनभद्र में चुनावी जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को आलू कम दाम में खरीदा जाता है और आलू का चिप्स महंगा बिकता है। नरेंद्र मोदी ने 50 अमीर परिवारों का करोडों का कर्ज माफ किया है।
विज्ञापन


कहा कि हम पीएम मोदी से किसानों का कर्ज माफ करने की मांग करते हैं।  बताया कि संप्रग सरकार रहने के दौरान किसानों ने मुझसे कर्ज के बारे में कहा था। इसके बाद हमारी सरकार ने किसानों का 70 हजार करोड़ रुपये माफ करा दिया था।  कुछ दिनों पहले जब मैं मोदी के पास गया किसानों कर्ज माफ कराने गया तो वह चुप रहे । यह गलत है।

कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार बनने पर दो चीजों पर फोकस करेंगे। पहला युवाओं को रोजगार दिलाना और दूसरा किसानों की जिंदगी को बेहतर बनाना। कहा कि हम युवाओं को रोजगार देंगे। कहा कि हम युवाओं को कर्ज देंगे और इसमें हमारी बस इतनी शर्त होगी कि लोगों को अधिक अधिक रोजगार मिले।  
विज्ञापन


उन्होंने वादा किया कि हम हर शहर में जाएंगे और युवाओं को वहां की विशेषता के आधार पर उद्योग लगाने के कर्ज देंगे। कहा कि इस प्रयोग को हम पूरी ‌दुनिया में ले जाएंगे।  बताया कि अखिलेश से मैंने कहा कि युवाओं के जीवन को बेहतर बनाना है। अखिलेश ने हर जिले में कोचिंग सेंटर बनाने की सलाह दी ताकि युवाओं को उच्च शिक्षा और रोजगार मिल सके।

कहा कि पहली बार सपा और कांग्रेस मिलकर चुनाव लड़ रही है और हमारी सरकार बनने जा रही है। कहा कि अखिलेश और मैंने पांच साल में उत्तर प्रदेश को बदलने का फैसला लिया है। ढाई साल पहले मोदी जी ने कहा था कि हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देंगे लेकिन ये वादा पूरा नहीं हुआ।

कहा कि जिंदगी वादों से नहीं बदलत‌ी बल्कि काम से बदलती है। कहा कि महिलाओं के लिए पांच विश्व‌स्तरीय विश्वविद्यालय बनाएंगे। हर ब्लॉक में महिलाओं के लिए एक थाना बनवाएंगे। राहुल ने वादा किया कि सोनभद्र काफी बड़ा जिला है इसलिए यहां एक नया जिला बनावाया जाएगा।  
  कल के रोडशो में बनारस ने फैसला ले लिया। आज मिर्जापुर ने और पूरे UP ने फैसला ले लिया- UP में गठबंधन की सरकार बनने जा रही है pic.twitter.com/jKLmpkR2lW — Office of RG (@OfficeOfRG) March 5, 2017
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें