फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी खुद नशे में रहते हैं: मनोज तिवारी का राहुल के बयान पर पलटवार, कहा-पहले काशी की संस्कृति को पहचानें

Thu, 22 Feb 2024 12:04 PM IST
वाराणसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज किया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी खुद नशे में रहते हैं और वह काशी के युवाओं को नशा करने वाले बता रहे हैं। सांसद ने कहा कि आदमी जैसा होता है, वैसा ही सोचता है।
विज्ञापन
Manoj Tiwari - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी खुद नशे में रहते हैं। कई बार उन्हें क्लब और पब में नशा करते देखा गया है। काशी के युवाओं पर दिया बयान, उनकी नशे वाली मानसिकता को दर्शाता है। उन्हें नशे से बाहर आना चाहिए। यह कहना है दिल्ली से भाजपा सांसद मनोज तिवारी का। वह बुधवार को छावनी स्थित एक होटल में पत्रकारों से बात कर रहे थे।
विज्ञापन


भाजपा सांसद ने राहुल गांधी के उस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया, जिसमें कहा था कि वाराणसी के युवा शराब पीते हैं। उन्होंने कहा, काशी विश्वनाथ मंदिर में मोबाइल ले जाने की प्रक्रिया है। इसका पालन किए बिना राहुल गांधी निराधार आरोप लगा रहे हैं। वह काशी की संस्कृति नहीं पहचान पाए। काशी मोक्ष की नगरी है, सांस्कृतिक राजधानी है। आदमी जैसा होता है, समाज को उसी नजरिये से देखता है।

विपक्षी गठबंधन पर उन्होंने कहा कि वे लोग पहले भी कोशिश कर चुके हैं। विपक्षी गठबंधन जनता की नजर से उतर चुका है। भ्रष्टाचार के मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जेल जाएंगे। जेल का दरवाजा उनके घर तक पहुंच चुका है। उन्हें इससे बचने का उपाय खोजना चाहिए। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन नहीं कर रहा है। राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा पर सवाल उठाने का जवाब देश की जनता जरूर देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें