फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसी में राहुल-अखिलेश का रोड शो 27 फरवरी को तय

Mon, 20 Feb 2017 12:13 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
राहुल गांधी अखिलेश यादव - फोटो : SELF
विज्ञापन
 कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का वाराणसी आना तय हो गया है। वह 27 फरवरी को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के साथ रोड शो करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं की साझा जन सभा भी होगी।
विज्ञापन


इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। राहुल की काशी यात्रा को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेताओं की दिल्ली, लखनऊ में मंत्रणा भी हो चुकी है।
जिला कांग्रेस कमेटी ने इस यात्रा की सफलता के लिए तहसील, ब्लाक स्तर पर संगठन को आगाह कर दिया है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव राणा गोस्वामी ने बताया कि राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की 27 फरवरी को काशी यात्रा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष प्रजानाथ शर्मा ने बताया कि संगठन से इसकी जानकारी उन्हें दी गई है। इसके लिए कार्यकर्ता तैयार हैं।
विज्ञापन

प्रियंका गांधी और डिंपल यादव की डिमांड

अपर्णा यादव व डिंपल यादव - फोटो : amar ujala
कांग्रेस की स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी वाड्रा और सपा की सांसद डिंपल यादव काशी की चुनावी फिजा बदलने के लिए आ सकती हैं। समाजवादी पार्टी ने इस दोनों राजनीतिक हस्तियों की डिमांड संगठन से की है।

सपा के जिलाध्यक्ष डॉ. पीयूष यादव ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन मार्च से पांच मार्च तक काशी और आसपास के जिलों में होने वाली सभाओं को देखते हुए प्रियंका और डिंपल की मांग की गई है।

इन दोनों नेत्रियों का रोड शो दो से पांच फरवरी के बीच कराए जाने के लिए पार्टी नेतृत्व से आग्रह किया गया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें