फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता: सजाएं अपने-अपने कृष्ण, भेजें तस्वीर और जीतें इनाम

Wed, 17 Aug 2022 10:46 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

 कृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला की ओर से शहर के बालगोपाल और राधा रानी की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
श्रीकृष्ण जन्माष्टमीः राधा-कृष्ण रूप सज्जा प्रतियोगिता - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कान्हा का मनमोहक स्वरूप और अद्भुत छवि हर किसी को बरबस ही लुभाती है। इसी को ध्यान में रखकर कृष्ण जन्माष्टमी पर अमर उजाला ने जिले के बाल गोपाल की रूप सज्जा प्रतियोगिता आयोजित की है। प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपने नन्हे-मुन्नों को कान्हा की वेशभूषा में सजाएं और उनकी तस्वीरें हमें भेज दें। आकर्षक और चयनित तस्वीरों को अमर उजाला में प्रकाशित किया जाएगा। सुंदर और आकर्षक तस्वीर वाले बच्चों को पुरस्कार भी दिए जाएंगे। 

विज्ञापन


आप अपने बच्चों को कान्हा की वेशभूषा में सजाएं। कृष्ण रूप में सजे बच्चों की अलग-अलग मनमोहक तस्वीरें खींचकर भेज सकते हैं। इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए बच्चों की उम्र सीमा 12 वर्ष होगी। बच्चों की तस्वीर खींचकर नाम, पता, उम्र, मोबाइल नंबर, माता-पिता के नाम सहित सारी जानकारी नीचे दिए गए मेल या व्हाट्सएप पर भेजें। निर्णायक मंडल द्वारा चयनित बच्चों की तस्वीरों को पुरस्कृत भी किया जाएगा। बच्चों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। सात बच्चाें को प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप उपहार भी दिए जाएंगे।

विज्ञापन

करें मेल या व्हाट्सएप

बच्चों की तस्वीरें भेजते समय यह ध्यान रखें कि कोई भी तस्वीर एक एमबी से बड़ी नहीं होनी चाहिए। बच्चों की तस्वीरें ई-मेल vns-cityreporter@vns.amarujala.com पर भेजें। इसे 7617566161 पर व्हाट्सअप भी कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें