फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: विद्यापीठ में वंदे मातरम, विकसित भारत की थीम पर क्विज विजेताओं का सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के 106वें स्थापना दिवस से पूर्व सोमवार को सभी विभागों में अलग-अलग कई कार्यक्रम हुए। इतिहास विभाग ने स्लोगन लेखन प्रतियोगिता हुई जो वंदे मातरम, विकसित भारत-2047, भारतीय स्वतंत्रता संग्राम और विद्यापीठ विषय पर आधारित था। इसमें 58 विद्यार्थियों ने हिस्सेदारी की। प्रतियोगिता में पहला स्थान पिंकी गुप्ता, दूसरा शिवानी विश्वकर्मा और तीसरा स्थान शाइस्ता नाज और यशस्वी मिश्रा को मिला। प्रो. आनंद शंकर चौधरी, डॉ. रविंद्र कुमार गौतम, एस. एंजेला मौजूद रहीं। अंग्रेजी और अन्य विदेशी भाषा विभाग में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि समाजशास्त्र विभाग की अध्यक्ष प्रो. अमिता सिंह ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारतरत्न शिवप्रसाद गुप्त और डॉ. भगवानदास के व्यक्तित्व, कृतित्व और त्याग को बताया। प्रो. सिंह ने शिवप्रसाद गुप्त के विद्या दान को सर्वश्रेष्ठ दान बताया। बापू कक्ष में प्रतियोगिता हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने श्रीमद्भगवदगीता के श्लोकों का वाचन किया। मुख्य वक्ता डॉ. अनुराधा बापुली ने शिक्षा को मानव और राष्ट्र के पूरे विकास की आधारशिला बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें