फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के विजेता हुए सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
आजमगढ़। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने सेहदा स्थित श्री दुर्गा जी नर्सिंग स्कूल में राष्ट्रीय एकता दिवस, मेरी माटी मेरा देश, 9 साल सेवा सुशासन और गरीब कल्याण, पीएम विश्वकर्मा योजना, सतर्कता जागरुकता सप्ताह विषय पर दो दिवसीय चित्र प्रदर्शनी का आयोजन किया। बुधवार को इस प्रदर्शनी के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन


मुख्य अतिथि सीएमओ डा. आईएन तिवारी ने कहा कि प्रदर्शनी के माध्यम से देश के निर्माण में सरदार वल्लभ भाई पटेल के योगदान को दिखाया गया। इसके अलावा मिशन इंद्रधनुष, राष्ट्रीय क्षयरोग व कुष्ठ रोग उन्मूलन, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, आयुष्मान भारत योजना, जन आरोग्य और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन आदि योजनाओं के बारे में लोगों को जागरूक किया गया। जॉइंट कमिश्नर उद्योग रंजन चतुर्वेदी ने पीएम विश्वकर्मा योजना के बारे में जानकारी दी। उपायुक्त उद्योग साहब सरन सिंह, क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी तारिक अजीज मौजूद रहे। विद्यालय के विद्यार्थियों के मध्य प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विजेता 20 प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। उमेश कन्नौजिया के दल ने धोबिया नृत्य प्रस्तुत किया। सीडीपीओ असरार अहमद, क्षेत्रीय प्रचार सहायक रामखेलावन, पुलिस निरीक्षक राम आधार पाल, जय प्रकाश, मारुति शरण शुक्ला, प्रिंसिपल एकता साहनी, डॉ विवेक शाह, डॉ अवधनाथ यादवआदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें